कौशाम्बी 10 दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[10/12, 7:03 pm] +91 99191 96696: *स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती जनहित और नैतिक जिम्मेदारी सभी पत्रकारों का दायित्व है*
*भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले जनपद मुख्यालय में एकत्रित पत्रकारों ने व्यक्त किया विचार*
*कौशांबी।* भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध केशरवानी की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर में पत्रकारों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तमाम पत्रकार शामिल हुए और अपने-अपने विचार व्यक्त किया इस बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस बार भारतीय पत्रकार संघ प्रत्येक तहसील से पाँच पत्रकारों को सम्मानित करेगा, ताकि समाज में अच्छा कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रोत्साहन मिल सके बैठक में रणनीति तय हुई है कि बड़े स्तर का पत्रकार सम्मेलन आगामी जनवरी महीने में भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष सुबोध केसरवानी के सहयोग में निष्पक्षता, स्वतंत्रता और निडरता से पत्रकारिता करने पर जोर दिया गया. इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है और कठिन परिस्थितियों में भी सत्य को सामने लाना ही सच्चे लोकतंत्र का प्रहरी होता है.पत्रकारों ने लोकतंत्र के चार स्तंभ के रूप में एक स्तम्भ के रूप में अपनी भूमिका पर जोर दिया और सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और निडरता से काम करने का पत्रकारों ने संकल्प लिया बैठक में पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई और डिजिटल युग की चुनौतियों व नैतिक जिम्मेदारियों पर बात की गई।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता समाचार और सूचना एकत्र करने, उनका मूल्यांकन करने, सृजन करने और उन्हें प्रस्तुत करने की क्रिया है स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती जनहित और नैतिक जिम्मेदारी सभी पत्रकारों का दायित्व है वह नैतिक जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष तरीके से खबर का प्रकाशन करें दबावों के बावजूद सत्य और निष्पक्षता से पत्रकारिता जारी रखने का बैठक के दौरान सभी पत्रकारों ने एक सुर से संकल्प लिया बैठक में सुशील केसरवानी सुबोध केसरवानी राजू सक्सेना मदन केसरवानी गणेश साहू पुष्पेंद्र तिवारी उर्फ नेता भाई रामबाबू केसरवानी अजीत कुशवाहा धर्मेंद्र सोनकर विष्णु सोनी अनिल कुमार बृजेंद्र केसरवानी राजकुमार शैलेंद्र मौर्य लवलेश कुमार समसुल हसन मोहम्मद फैज अहमद मुन्ना यादव रजनीश तिवारी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
[10/12, 7:19 pm] +91 81156 50600: *आधा दर्जन लोगों को पागल कुत्तों ने काटा,ग्रामीणों में दहशत*
*अझुवा कौशांबी* सिराथू तहसील के कनवार गांव सहित उसके मजरे और अझुवा के एक वार्ड में पागल कुत्तों के आधा दर्जन लोगों के काटने से दहशत मच गई पागल कुत्ते के काटने से लोग भयभीत है लेकिन अभी तक संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पागल कुत्ते पर अंकुश नहीं लगाया है जिससे आम जनता को राहत मिल सके
जानकारी के अनुसार कनवार निवासी सत्येंद्र गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता,श्याम लाल पुत्र शौकू,प्रीतम सोनकर पुत्र संतोष सोनकर एवं कनवार के मजरा जोरावर में मोनिका साहू पत्नी रामचंद्र साहू, नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 3 शांति नगर निवासी रागिनी पुत्री ओमकार आदि लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया।इन आवारा पागल कुत्तों के लोगों को दौड़ा दौड़ा कर काटने से क्षेत्र में दहशत मच गई है कनवार के चारों लोग इस्माइल पुर सीएचसी भेजे गए थे जिनमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं जिन्हें इस्माइल पुर सीएचसी अधीक्षक ने एंटी रैबीज लगवाने हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।पागल कुत्तों के डर से बच्चे और बुजुर्ग डरे हुए हैं , रैबीज का डर फैला हुआ है स्थानीय लोग प्रशासन से कुत्तों के नियंत्रण, नसबंदी और टीकाकरण की मांग कर रहे हैं।।
[10/12, 7:25 pm] Anil: *गरीब के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग सामान जलकर खाक*
*हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 19 धर्मराज नगर मुजाहिद पुर में सचिन कुमार पुत्र रामविलास के घर में बीती रात 11:00 बजे अचानक आग लग गई है और देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है आग की तेज लपट आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की सूचना परिवार के लोगों को दी परिवार के लोगों ने होहल्ला मचाया भीषण आग देखकर आग को बुझाने के लिए गांव के सैकड़ो लोग टूट पड़े हैं और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है मौके पर अग्नि शमन दल विभाग का कोई भी वाहन नहीं पहुंच सका है इस अग्निकांड में गरीब के घर का रिक्शा ट्राली दरी मैटी गद्दा सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया है इतना ही नहीं इस अग्निकांड में गरीब की झोपड़ी मकान भी जल गई है जिससे उसके सामने समस्याएं खड़ी हो गई हैं
[10/12, 7:37 pm] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी ने विकास खण्ड, सिराथू का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*खण्ड विकास अधिकारी को जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश*
*मनरेगा के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर ए.पी.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस. पंजिका के अवलोकन करने पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अंकित न पाये जाने पर कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को आई.जी.आर.एस. निस्तारण की आख्या प्राप्त न होने पर सम्बन्धित सेक्टर ए.डी.ओ. से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाय व प्राप्त आख्या की गुणवत्ता की जॉच मौके पर जाकर अवश्य किया जाय तथा सभी पंजिकाओं का नियमित रूप से अवलोकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित भी कराई जाय। उन्होंने सर्विस बुक व जी.पी.एफ. पासबुक आदि का अवलोकन करते हुए कहा कि सर्विस बुक व जी.पी.एफ. पासबुक को अपडेट रखा जाय।जिलाधिकारी ने ए.डी.ओ. (ए.जी.) से उनके द्वारा किए जा रहें कार्यों-फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ए.डी.ओ. (समाज कल्याण) से पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन व लाभार्थियों के सत्यापन की स्थिति आदि जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ए.पी.ओ. से 100 दिन का रोजगार एवं सृजित मानव दिवस आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कार्यालय सहायक विकास अधिकारी (पं0) के निरीक्षण के दौरान कहा कि सुनिश्चित किया जाय कि सफाई कर्मियों को समय से वेतन मिल जाय। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों से प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन विद्यालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने आर.आर.सी. सेन्टरों की क्रियाशीलता की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी आर.आर.सी. सेन्टरों का संचालन सुनिश्चित किया जाय।
[10/12, 7:37 pm] +91 99191 96696: फोटो नंबर
*सीडीपीओ कार्यालय सिराथू का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने पुष्टाहार वितरण रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए सी.डी.पी.ओ. को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सी.डी.पी.ओ. से कहा कि ऑगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ी हुई सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से समयबद्ध किया जाय। लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण समय से सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने सी.डी.पी.ओ. को कार्यालय की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने एवं अभिलेखों रख-रखाव का व्यवस्थित तरीके से कराने निर्देश दिए।
[10/12, 7:37 pm] +91 99191 96696: *मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के डीएम ने दिए निर्देश*
*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिराथू का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डॉ. अरूण तिवारी से प्रतिदिन ओ.पी.डी. की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, एम.एम.आर., एच.आर.पी., नियमित टीकाकरण, वी.एच.एस.एन.डी.सेशन व चिकित्सकों की उपलब्धता आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर उपलब्ध हो रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिल रहीं हैं। उन्होंनें पैथोलॉजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन से उपलब्ध जॉच की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष, पी.एन.सी. वार्ड, एनिमिया वार्ड व इमर्जेन्सी वार्ड आदि का निरीक्षण कर अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
[10/12, 7:37 pm] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी ने नहर के सिल्ट सफाई कार्यों का निरीक्षण कर लिया जायजा*
*सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज सिराथू में नहर के सिल्ट सफाई कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, सिंचाई से नहर की सिल्ट सफाई से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि ठीक तरीके से सिल्ट सफाई का कार्य सुनिश्चित कराई जाय, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने सिल्ट सफाई का कार्य ठीक तरीके से न पाये जाने पर सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
[10/12, 7:51 pm] +91 96216 39625: *लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एवं असिस्टेन्ट लीगल एण्ड डिफेन्स काउन्सिल के पद के लिए आवेदन आमन्त्रित*
*इच्छुक व्यक्ति दिनांक 24 दिसम्बर तक करें आवेदन*
*कौशांबी।**अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल ने बताया कि जनपद न्यायालय कौशाम्बी में लीगल एण्ड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम में 02 पदों-डिप्टी चीफ एण्ड डिफेन्स काउन्सिल के एक पद, मानदेय-45000 तथा असिस्टेन्ट लीगल एण्ड डिफेन्स काउन्सिल के एक पद, मानदेय 20000 से 30000 पर चयन के लिए निर्धारित योग्यता प्राप्त भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं, जिनको संविदा के आधार पर प्रारम्भतः 02 वर्ष के लिए रखा जाएगा। उनकी सविंदावधि उनके संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर वर्षानुवर्ष बढ़ाई जा सकती है।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इन पदो के चयन के सम्बन्ध में विस्तृत विज्ञापन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के विस्तृत दिशा-निर्देश में अर्हता को पूर्ण करने वाले व्यक्ति निर्धारित आवेदन-प्रारूप पर समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये अपने आवेदन-पत्र. विज्ञापन के प्रकाशन होने की तिथि से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के कार्यालय में दिनाक 24.12.2025 की सायं 05ः00 बजे कार्यालय अवधि तक प्राप्त करा सकतें हैं। अन्तिम तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत/अधिक जानकारी, दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र के प्रारूप जनपद न्यायालय की वेबसाइट माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की वेबसाइट तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकतें हैं।
[10/12, 8:13 pm] +91 96486 24949: *13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को माननीय जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*कौशांबी* माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दिनांक 13.12.2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर श्री रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व श्री दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया । समस्त जनमानस से अनुरोध है दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित हो कर उसका निस्तारण कराए। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई।
[10/12, 8:34 pm] Anil: *गांजा का अभियुक्त 07 वर्ष कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित*
*कौशांबी* पुरामुफ्ती थाना पुलिस द्वारा 15 जून 2018 को गुरुद्वारा गेट पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त मनीष कुमार को 18 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 224/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त मनीष कुमार सेन पुत्र शंकर सिंह नि0 ग्राम डूडी रानीपुर थाना महेवाघाट को दिनांक 10.12.2025 को न्यायालय एएसजे-3/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 07 वर्ष कठोर कारावास तथा 50,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया।
[10/12, 8:34 pm] Anil: *7 वर्ष बाद गांजा का अभियुक्त 10 वर्ष कठोर कारावास तथा एक लाख रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित*
*कौशांबी* पुरामुफ्ती थाना पुलिस द्वारा 15 जून 2018 को गुरुद्वारा गेट पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनिल कुमार सिंह को 22 किलो 44 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 223/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार सिंह पुत्र राम सिंह नि0 ग्राम डूडीरानीपुर थाना महेवाघाट को दिनांक 10.12.2025 को न्यायालय एएसजे-3/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष कठोर कारावास तथा 100000 रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया ।
[10/12, 8:38 pm] +91 63921 77313: फोटो नंबर
*औषधि निरीक्षक ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर से लगभग 34,000 की औषधियों को किया सीज*
*कौशांबी* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह ने पुलिस टीम टेंवा के साथ संयुक्त छापेमारी कर जगदीश प्रसाद ओझा द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर,बहादुरपुर ओसा से लगभग रु-34,000 की औषधियों को फॉर्म 16 पर सीज किया गया। 02 औषधियों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा।
[10/12, 8:40 pm] +91 63921 77313: *जनपद कौशाम्बी पुलिस टीम ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्राप्त किया तीसरा स्थान*
*कौशांबी* प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से जारी अक्टूबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद कौशाम्बी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 75 जनपदों में 3री रैंक प्राप्त की है।सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न पैरामीटर्स मैं कौशांबी पुलिस का बेहतर प्रदर्शन रहा प्रत्येक माह प्रदेश सरकार द्वारा निम्नांकित बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुए जनपदों को रैंकिग प्रदान की जाती है अपराध नियंत्रण, अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण ट्रैफिक प्रबंधन यातायात जागरुकता कार्यक्रम जनता के प्रति संवेदनशील रवैया, साइबर अपराध नियंत्रण साइबर जागरुकता कार्यक्रम, मिशन शक्ति आदि अन्य प्राथमिकताओं में जनपद कौशाम्बी पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा है कानून व्यवस्था और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा जनपद कौशाम्बी की पुलिस टीम को बधाई दी गयी । साथ ही इसी प्नकार आगे भी जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
[10/12, 8:54 pm] +91 98391 01290: *बीएलओ 12 एवं 13 दिसम्बर को बूथ पर बीएलए के साथ करेंगे बैठक*
*जिन मतदाताओ ने बीएलओ. को गणना-प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे सभी मतदाता 11 दिसम्बर को गणना-प्रपत्र अवश्य जमा करा दें*
*कौशाम्बी।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त जन-सामान्य को सूचित किया है कि जिन मतदाताओं ने बी0एल0ओ0 द्वारा वितरित किये गये गणना-प्रपत्रो को सम्बन्धित मतदेय स्थल के बूथ लेविल अधिकारी के पास अभी तक जमा नहीं किया है, ऐसे मतदाता दिनांक 11.12.2025 (बृहस्पतिवार) को अपने बूथ लेविल अधिकारी के पास गणना-प्रपत्र को अवश्य जमा कर दें। यदि किसी मतदाता द्वारा अपने गणना-प्रपत्रो को सम्बन्धित बी0एल0ओ0 के पास जमा नहीं किया जाता है, तो उसका नाम आलेख्य प्रकाशित की जानी वाली मतदाता सूची में नहीं आएगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जनपद की तीनो विधानसभाओं के समस्त-1277 बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलां द्वारा तैनात किये गये बूथ लेविल एजेन्ट के साथ दिनांक 12.12.2025 एवं 13.12.2025 को बैठक आयोजित की जायेंगी। बैठक में समस्त दलों के बूथ लेविल एजेन्ट को बी0एल0ओ0 द्वारा चिन्हित किये गये ए0एस0डी0 (मृतक, अपसेन्ट, शिफ्टेड, डबल) मतदाताओं की सूची प्राप्त करायी जायेंगी एवं प्राप्ति पर हस्ताक्षर समस्त बूथ लेविल एजेन्ट से प्राप्त किये जायेगें उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की है कि दिनांक 12.12.2025 एवं 13.12.2025 को आयोजित होने वाली बैठक में बूथ लेविल एजेन्ट को सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर उपस्थित होने की सूचना अवश्य दें।
[10/12, 8:57 pm] +91 99562 82731: *पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा दिनांक 10.12.2025 को पुलिस कार्यालय में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई।इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके तथा पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण मे किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही करने वालों को कठोर दंड दिया जाएगा
[10/12, 8:57 pm] +91 99562 82731: *दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पश्चिम शरीरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में 08 दिसम्बर को एक विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म किया गया पश्चिम शरीरा थाना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा था । उपरोक्त क्रम मे दिनांक 10.12.2025 थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ननकू पुत्र लखन प्रसाद निवासी पूरब सरांवा थाना पश्चिम शरीरा को नहर पुलिया ग्राम लोधन का पूरा के पास से गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
[10/12, 9:47 pm] +91 96216 39625: *हैड कांस्टेबल की पत्नी तीन बेटियां, व मासूम बेटे सहित 5 की जिंदा जलकर मौत*
*बाराबंकी कार हादसा: ‘गेट न खुलने से पांच जिंदा जले, लगा रहे थे गुहार… कोई न कर सका मदद’, पढ़ें आंखों देखी*
यूपी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी में दो गाड़ियां आमने सामने टकरा गईं।टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।एक ही परिवार के पांच लोगो की दर्दनाक मौत,हैड कांस्टेबल की पत्नी, तीन बेटियां, व मासूम बेटे की मौत हो गई है
बाराबंकी में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई। कुछ लोग किसी तरह बाहर निकल गए। वो सड़क पर लेट गए। वहीं, पांच लोग कार के गेट का लॉक नहीं खोल सके। इसके बाद वो अंदर की आग की चपेट में आ गए। बचाने के लिए चीखते रहे। लेकिन, कोई उनकी मदद नहीं कर सका। पांच लोग जिंदा जल गए। मंजर देखकर गांव वालों की रूह कांप गई। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चार लोग जो सड़क पर गिरे, उनको अस्पताल लेकर गई। दो की हालत नाजुक है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि हमने देखा हाईवे पर कार में आग लगी है। जब वहां पास गए, तो हम डर गए। उसमें आदमी जल रहे थे। हम चाहकर भी मदद नहीं सके। क्योंकि आग की लपट इतनी तेज थी कि पास जाना तक मुश्किल था। हमने जो मंजर अपनी आंखों देखा, अभी तक मेरे जहन से हट नहीं रहा है। मदद के लिए लोग कार के अंदर छटपटा रहे थे। थोड़ी देर में पांचों लोग जिंदा जल गए।खड़े ग्रामीणों की सांसें थम गईं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डीह गांव के पास बुधवार शाम करीब तीन बजे ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देख नीचे सर्विस रोड पर खड़े ग्रामीणों की सांसें थम गईं।
एक्सप्रेसवे पर अचानक तेज धमाका हुआ…करीब आठ से 10 सेंकेड तक चीखें सुनाई पड़ी और देखते ही देखते आपस में भिड़ी दो कारें आग के गोले में तब्दील हो गईं।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्रामीण व दुकानदार दहशत में चीखते हुए ऊपर भागे। ऊपर पहुंचे तो करीब 15 व 20 मीटर की दूरी पर एक महिला और बच्चे के शव पड़े थे। सन्नाटे के बीच धुएं और आग की खड़खड़ाहट नजर आ रही थी।
पुलिस के अनुसार, मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के जिशान (30) अपनी बहन गुलिश्ता परवीन उर्फ चांदनी (49) और उनकी तीन बेटियों समरीन, इलमा, इस्मा और बेटे जियान के साथ लखनऊ जा रहे थे। लोगों ने बताया कि अचानक वैगनार कार रुकी। सभी लोग उतरे सर्विस रोड पर पानी और नाश्ता लिया। अभी चार लोग बैठ ही सके थे जबकि दो बैठ ही रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार कार ब्रेजा कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि आग धधक उठी। कुड़वा के प्रधान अनिल सिंह, शैलेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, विजय कुमार, दीपक धमाके की आवाज सुनते ही वे बाड़ी की कंटीली तारें फांदकर ऊपर चढ़े। सामने जो दृश्य था देखकर सहम गए। पीछे की कार में दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा, दीप्ति, तृप्ति, प्रगतिको ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर खींचा।
*20 मिनट बाद यूपीडा तो 40 मिनट बाद पहुंची पुलिस*
घटनास्थल तक यूपीडा की सुरक्षा टीम पहुंचने में पूरे 20 मिनट लग गए। पुलिस 40 मिनट बाद पहुंची, जब तक कार सिर्फ राख बन चुकी थी। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी पहुंचे और पूरी बात समझ जांच के आदेश दिए।
*एक-एक कर पहुंची एंबुलेंस, सीएचसी में कोहराम*
साढ़े तीन बजे पहली एंबुलेंस पहुंची एक घायल महिला को उतारा गया। दूसरी एंबुलेंस में दो छोटे बच्चों के शव आए। तब तक सीएचसी में चीख-पुकार मच गई। तीसरी, चौथी, पांचवी एंबुलेंसें लगातार पहुंचती रहीं। पूरा अस्पताल दहशत में डूब गया। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा और सीओ समीर सिंह कीह मौजूदगी में डॉ. विश्वनाथ मधेशिया और डॉ. गौरव सिंह ने घायलों का उपचार किया।
*कार में बैठा कुत्ता सुरक्षित*
हादसे के वक्त टक्कर मारने वाली कार में पीछे वाली कार पर बैठा एक कुत्ता मौजूद था। धुएं, आग और धमाके के बीच भी वह सुरक्षित बचा मिला ग्रामीण हैरान रह गए। पुलिस ने उसे ग्रामीणों के सुपुर्द किया।

More Stories
नई दिल्ली *रविवार, 19 अप्रैल 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *आज का राशिफल**19 अप्रैल 2026 , रविवार**(अक्षय तृतीया)*