February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 10फ़रवरी 26*अवैध संबंध ब्लैकमेलिंग और साजिशन महिला की हत्या में दो गिरफ्तार*

कौशाम्बी 10फ़रवरी 26*अवैध संबंध ब्लैकमेलिंग और साजिशन महिला की हत्या में दो गिरफ्तार*

कौशाम्बी 10फ़रवरी 26*अवैध संबंध ब्लैकमेलिंग और साजिशन महिला की हत्या में दो गिरफ्तार*

*परसीपुर रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा*

*कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिराथू परसीपुर रेलवे अंडरपास के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला अवैध संबंधों, ब्लैकमेलिंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ था। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत भेज दिया है

जानकारी के अनुसार, 07 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे थाना सैनी को सूचना मिली कि ग्राम परसीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,जहां शव की स्थिति अत्यंत संदिग्ध पाई गई। महिला के मुंह पर टेप लगा हुआ था, दोनों पैर बंधे थे, गले में रस्सी कसी हुई थी जबकि बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत हो चुका था।घटनास्थल पर फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पंचनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में शव की शिनाख्त, त्वरित अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।सोशल मीडिया प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराई गई, जिससे मृतका की पहचान उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय चिंतामणि, निवासी हिसामाबाद,थाना मोहब्बतपुर पइंसा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रकाश में आए अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र स्व.बिहारीलाल उर्फ देवशरण एवं रंजीत कुमार पुत्र हरिशंकर,निवासीगण ग्राम जड़ई पड़री,थाना मोहब्बतपुर पइंसा को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का टूटा मोबाइल फोन, सैंडल,दवाइयां व लिफाफा,घटना के समय पहने गए जैकेट व जूते,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा शव को रेलवे ट्रैक पर डालने में प्रयुक्त टेप रोल बरामद किया।कड़ी पूछताछ में अभियुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व बिजली का बिल जमा कराने के दौरान उसकी मृतका से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद मोबाइल पर बातचीत और नजदीकियां बढ़ गईं। मृतका के पति के निधन के बाद उसका आना-जाना और अधिक बढ़ गया। कुछ माह पूर्व दिनेश की शादी कहीं और तय हो जाने पर मृतका ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और ब्लैकमेल करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। इसी से परेशान होकर उसने अपने रिश्तेदार रंजीत कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।योजना के तहत 07 फरवरी 2026 की सुबह इलाज के बहाने मृतका को जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां से उसे परसीपुर रेलवे अंडरपास के पास सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां रंजीत ने मृतका का मुंह दबाया और दिनेश ने रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव के हाथ-पैर बांधकर, मुंह-नाक पर टेप लगाकर रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।मामले के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।