कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
*कौशाम्बी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर स्थित जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा परेड की सलामी से कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके बाद गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर ईश्वर की प्रार्थना की गई उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक बीएल केसरवानी के परिवार के साथ गणेश आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई उसके बाद विद्यालय के छोटे-छोटे होनहार विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना गणेश वंदना स्वागत गीत का कार्यक्रम उपस्थित लोगों के सामने प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया गया है प्रबंधक बीएल केसरवानी द्वारा अतिथियों पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र केसरवानी वा चंद्र दत्त शुक्ला को बैज अलंकरण माल्यार्पण एवं स्वागत आभार व्यक्त किया गया है वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के छोटे-छोटे होनहार बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय गीत होली सॉन्ग कव्वाली हनुमान चालीसा नशा मुक्ति उन्मूलन शिक्षा पर गीत शिव तांडव नौ देवियों का स्वरूप सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम बड़े ही मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किए गए हैं जिसकी लोगों ने सराहना की है एकांकी रानी लक्ष्मीबाई वा एकांकी सरदार भगत सिंह देशभक्ति कृष्ण भक्ति सामाजिक धार्मिक शिक्षा परख उद्देश्य पूर्ण प्रस्तुतियां विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया है जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की है इसके अलावा सीनियर प्रोजेक्ट का प्रोग्राम विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुआ है इस कार्यक्रम ने विद्यालय के वार्षिक उत्सव की शोभा बढ़ा दी है सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले टॉप 10 पोजीशन लाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र ट्रॉफी के साथ विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पुरुस्कृत किया गया है कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के प्रबंधन बीएल केसरवानी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की है कार्यक्रम के दौरान एस केशरवानी ऋतिक केशरवानी दिव्यांशी शुक्ला कृष केशरवानी केशव कौशल आकांक्षा संदीप कुमार रूमी आरपी सपना प्रीति रोशनी रूबी सीमा तान्या माही अना कात्यानी आया आदि लोग उपस्थित हैं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक शिवलाल केसकर के द्वारा बेहतर तरीके से किया गया है

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को सीडीओ ने दिखाई हरी झण्डी*