April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज ११फरवरी 26  * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रयागराज,*  रोजगार अधिकार अभियान की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए बजट में घोषणा की जाए, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। यह बेहद चिंताजनक है और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बजट में रोजगार सृजन को लेकर महज प्रोपेगैंडा है। बजट में उल्लेख है कि 50 लाख करोड़ रूपये निवेश के एमओयू हुए हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश से पूंजी पलायन हो रहा है, साथी बेकारी भयावह स्थिति के चलते श्रमशक्ति का पलायन हो रहा है। कारपोरेट घरानों द्वारा निवेश की बात छोड़िए सरकारी आंकड़ों में ही लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का आधा हिस्सा विकसित प्रदेशों में चला जाता है। प्रदेश में एमएसएमई संकटग्रस्त है, इसके लिए भी कुछ नहीं किया गया जो उल्लेख लायक हो

कौशाम्बी ८ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे

कौशाम्बी ८ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे 

 

*सदस्य,कृषक समृद्धि आयोग का जनपद भ्रमण कार्यक्रम*

*कौशांबी।* सदस्य,कृषक समृद्धि आयोग (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह दिनांक 10 फरवरी,2026 को पूर्वान्ह 11 बजे जनहितकारी इण्टर कालेज, चाकवन चौराहा भरवारी में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे सदस्य अपरान्ह 01 बजे मा शीतला देवी अतिथि गृह,सयारा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक एवं तत्पश्चात गौशाला,धान क्रय केन्द्र, बीज गोदाम, सहकारी समिति, मण्डी समिति व पंजीकृत दुकानों में खाद्य की स्थिति का भ्रमण करेंगे। सदस्य अपरान्ह 02 बजे मा शीतला अतिथि गृह,सयारा में प्रेस वार्ता करेंगे।ज्ञातव्य है कि कृषकों के कल्याण व हितों की रक्षा एवं आय में वृद्धि करने के लिए कृषक समृद्धि आयोग का गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त के अंतर्गत आने वाले कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित्त विभागों के प्रमुख सचिव आयोग के सदस्य है।

*दुकानो एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के साप्ताहिक बन्दी दिवस*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा-8 (1) सहपठित उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली 1963 के नियम-6 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद के उन सभी दुकानो एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के साप्ताहिक बन्दी दिवस का आदेश दिए है, जहां पर अधिनियम के प्राविधान लागू होते है। यह आदेश दिनांक 01 जनवरी,2026 से 31 दिसम्बर,2026 तक प्रभावी रहेगा श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने बताया है कि सोमवार को टाउन एरिया भरवारी की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगी। इसी प्रकार मंगलवार को टाउन एरिया सिराथू की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान एवं बुधवार को टाउन एरिया चरवा, देवीगंज, कड़ा एवं मंझनपुर की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान (चौराहा मंझनपुर से समदा मार्ग पर स्थित समस्त वाणिज्य एवं अधिष्ठान को छोड़कर) बन्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को टाउन एरिया करारी, सरायअकिल व पश्चिम शरीरा की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टाउन एरिया अझुआ की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान व शनिवार को टाउन एरिया चायल की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान एवं रविवार को टाउन एरिया मंझनपुर में चैराहा मंझनपुर से समदा मार्ग पर स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द

*हर रविवार की तरह इस रविवार को भी कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता को बनाया संस्कार*

*एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में चला अनुकरणीय अभियान*

*कौशाम्बी।* जनपद कौशाम्बी में रविवार अब केवल अवकाश का दिन नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और स्वच्छता का प्रतीक बन चुका है।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में हर रविवार की तरह इस रविवार को भी जनपद भर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसने पुलिस विभाग की कार्यसंस्कृति को नई पहचान दी। दिनांक 08 फरवरी 2026 को एसपी राजेश कुमार के स्पष्ट निर्देश पर जिले के समस्त थानों,पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन,अभिलेख कक्ष शस्त्रागार,मालखाना,हवालात तथा आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की।कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाया गया। इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस व्यवस्था में संस्कार और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना। एसपी राजेश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता कोई औपचारिकता नहीं बल्कि पुलिस कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी थाना एवं कार्यालय परिसर सदैव साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित रहें।पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कौशाम्बी पुलिस का यह अभियान अब एक नियमित परंपरा बन चुका है, जो हर रविवार निरंतर जारी है। आज कौशाम्बी पुलिस ने यह साबित कर दिया कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, तो बदलाव केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहता, बल्कि व्यवस्था और संस्कार दोनों में दिखाई देता है। एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस का यह स्वच्छता अभियान अब जिले के लिए प्रेरणा और अनुकरण का मॉडल बन चुका है।

 

Taza Khabar