कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**शिक्षक शंकुल बरेठी की मासिक बैठक मेें नामांकन एवं शैक्षिक कैलेण्डर के क्रियान्वयन पर हुयी चर्चा*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी*
निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत आयोजित मासिक शिक्षक संकुल बरेठी की बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय पेरई में खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित हुयी बैठक का संचालन कर रहे नोड़ल शिक्षक संकुल राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हरिओम सिंह द्वारा पूर्व निर्धारित ऐजेण्डे़ पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया तथा उसके नियमित क्रियान्वयन पर आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश बैठक में उपस्थित खंड़ शिक्षा अधिकारी नेवादा वृजेश कुमार सिंह द्वारा सभी शिक्षको को प्रदान किया गया तथा कहा गया कि विद्यालयों में बच्चों के नामांकन पर वृहद स्तर पर प्रयास किया जाए जिससे कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे तथा उन्हें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए निर्धारित शैक्षिक कैलेण्डर के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें । इस अवसर पर न्याय पंचायत के उत्कृष्ट शिक्षकों के द्वारा अपनें द्वारा किये जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संकुल,बनीता दुबे ,नगमा तरन्नुम,शिक्षक राम गुलाम पाल, रामनेवाज सिंह, अवधराज सिंह,हुबलाल वर्मा, चक्रपाणि मिश्र,रणविजय सिंह, प्रतिमा कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार