April 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*

कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*

कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अन्तर्गत आज तहसील सिराथू की ग्राम सैनी में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र तिवारी को मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। कैम्प में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।कैम्प में प्रधानाध्यापक,प्राथमिक विद्यालय सैनी ने बताया कि स्कूल के पास ही ग्राम समाज की भूमि है, जिसे खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को भूमि का सीमांकन कराकर संबंधित अधिकारी से समन्वय कर खेल के मैदान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, जिस पर उप जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के पीछे 17 बिस्वा खेल के मैदान को अभिलेखों में तत्काल दुरुस्त कराकर चिन्हांकन करवाया। कैम्प में बताया गया कि पूर्व प्रधान ने पंचायत भवन के एक कक्ष को कब्जा कर रखा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को तत्काल मौके पहुंचकर पंचायत भवन के कक्ष को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्राम के सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण को हटवाने एवं इंटरलॉकिंग के कार्य को पूर्ण कराने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी, उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा व खण्ड विकास अधिकारी को मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाकर इंटरलॉकिंग के कार्य को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए,जिस पर उप जिलाधिकारी ने मुरैना का पूरा में रास्ते की समस्या का तत्काल मौका मुआयना कर एसडीओ विद्युत को विद्युत पोल हटवाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से कहा कि आइ.जी.आर.एस.,सीएम हेल्पलाइन एवं आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या को निस्तारित कराई जाए।

*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9919196696

Taza Khabar