कौशांबी9जुलाई24*समस्याओं का निराकरण न हुआ तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे*
*कौशाम्बी* भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता से ब्लॉक परिसर सरसवॉ में की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ एके दुबे ने बताया कि सेक्रेटरी प्रदीप चौहान ने अलवारा के शिवराम सरोज से विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी और उनके जो 4 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन आज तक कागज उपलब्ध नहीं कराया गया जिसकी जानकारी खण्ड बिकास अधिकारी को भी दी गई पेंशन शौचालय का ऑनलाइन ब्लॉक में कागज जमा किया जाता है तो उसे यहां फीड ही नहीं किया जाता थाना पश्चिम शरीरा में तैनात एसआई राम अवध बिंद नाजायज तरीके से टहेरा गांव के लोगों को परेशान करते हैं चम्पहा अशोक कुमार एसआई किसानों को फ़ावड़ा लेकर चलने पर पूछताछ और परेशान करते हैं इसी तरह चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह बैरमपुर भी एक तरफा न्याय करते फिरते हैं अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है हिनौता ग्राम में जो चकमार्ग सुरेश कुमार एके दुबे के सामने है अधिकारी हीला हवाली कर रहे हैं अगर समय रहते इस समस्याओं का निराकरण न हुआ तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे क्योंकि हिनौता ग्राम के किसान 28 जून को मंझनपुर डाइट मैदान में बैठे थे तब एसडीएम से बातचीत हुई रवि करण सिंह के घर से गूलर के पेड़ तक खड़ंजा उखाड़ लिया गया ना नाली नही बनाई गई अगर नाली न बनने की वजह से पानी भरा रहता तो 8 महीने से गांव के अधिशासी अभियंता सामिल रहे हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं किया गया ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि पानी भर जाने की वजह से गंदगी बनी रहती है जिससे तमाम बीमारियां का अंदेशा है अगर इन सभी समस्याओं का निस्तारण समय से ना हुआ तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 21जुलाई की मासिक बैठक में धरना प्रदर्शन करेंगे ।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा