कौशांबी9जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खबरें
[09/07, 7:57 pm] +91 99194 75893: *विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए 15 अगस्त तक करें आवेदन*
*कौशाम्बी* राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए जनपद स्तर पर आवेदन-पत्र आमन्त्रित किये गये हैं। यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र यथा-खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय, एवं वाचनालय की स्थापना एवं सचालन, जैविक खेती, सौर उर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, सरक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसाधन, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढावा देना, पर्यटन, पारम्यरिक चिकित्सा, सकिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि क्षेत्रों में विगित 03 वर्षों में (दिनांक 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024) उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए दिनांक 15 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन फार्म किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण कार्यालय, मंझनपुर से प्राप्त कर सकतें हैं।
[09/07, 8:12 pm] Anil: *ग्रामीणों ने पाट दी नाली, पानी का रास्ता कर दिया बंद*
*नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी से किया नाली साफ*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड न0 04 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (फरीदपुर) में ग्रामीणों द्वारा नाला पाट दिया गया था, जिससे पानी की निकासी न होने के कारण जल भराव हो गया। मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी पाटे गये नाले को सफाई करने गये तो विवाद शुरू हो गया।
नगर पालिका परिषद भरवारी ईओ की सूचना पर भरवारी पुलिस चौकी इंचार्ज अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँचे और पाटे गये नाले को जेसीबी द्वारा नाला की सफाई का कार्य कराया गया, जिससे जल भराव की स्थिति समाप्त हो गयी।इस दौरान मौके पर ईओ राम सिंह , चौकी इंचार्ज भरवारी, विकास बाबू सोनकर सभासद, राज बाबू सफाई नायक आदि लोग मौजूद रहे।
[09/07, 8:17 pm] +91 98391 01290: *पैनल अधिवक्ता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित*
*कौशाम्बी* उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व
माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गरीब, निर्धन, असहाय व्यक्तियों, कारागार में निरूद्ध बन्दियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क और सक्षम विधि सेवायें विनियम-2010) के अन्तर्गत पैनल अधिवक्ता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसका साक्षात्कार दिनांक 09, 10 एवं 11 जुलाई 2024 को सांय 04ः30 बजे से किया जाना सुनिश्चत किया गया है।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल ने देते हुए बताया कि साक्षात्कार समिति के अध्यक्ष, अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव के दिनांक 10 जुलाई को अवकाश में होने के कारण 10 जुलाई को आयोजित होने वाला साक्षात्कार स्थगित किया जाता है। जिन आवेदकगणों को दूरभाष द्वारा दिनांक 10 जुलाई को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, उनका साक्षात्कार अब दिनांक 12 जुलाई 2024 को समय 04ः30 बजे से आयोजित किया जायेंगा। उन्होंने आवेदकगण को सूचित किया है कि अपने समस्त मूल योग्यता प्रमाण पत्र व उ०प्र० बार काउन्सिल द्वारा जारी मूल पंजीयन प्रमाण-पत्र व परिचय पत्र के साथ नियत तिथि एवं स्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंझनपुर के कार्यालय में उपस्थित हों।
[09/07, 8:31 pm] +91 94153 95024: *दिनांक- 09.07.2024*
*थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध देशी तमन्चा .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद*
पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण कुमार गाबा के निर्देशन में अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाए गया अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज वरुण कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरामुफ्ती मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.07.2024 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त असाद अहमद उर्फ मोनू पुत्र मोहद्दीन नि0 ग्राम अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज हाल पता- बमरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को अहमदपुर असरौली जाने वाली रोड पर तिवारी तालाब के पास प्रा0 विद्यालय के सामने थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अवैध देशी तमन्चा .315 बोर 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-133/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
असाद अहमद उर्फ मोनू पुत्र मोहद्दीन नि0 ग्राम अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज हाल पता- बमरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 28 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-133/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 133/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
2.मु0अ0सं0- 85/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
3.मु0अ0सं0-130/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 286 भा0द0वि0 थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
4.मु0अ0सं0- 294/2022 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाजविरोदी क्रियाकलाप निवारण अधि0 थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अवैध देशी तमन्चा .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 राजेश यादव, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
2. प्रशिक्षु उ0नि0 प्रतीक सोनकर, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
3. का0 तनुज कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नेरट प्रयागराज।
4. का0 आलोक दीप, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।
[09/07, 8:31 pm] +91 94153 95024: *दिनांक 08/07/2024*
*थाना लालापुर पुलिस द्वारा वाछित अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पांडे के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्तबारा संतलाल सरोज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लालपुर अजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वाराथाना लालापुर में पुंजीकृत मु0अ0सं0-51/2024 धारा 498ए/306/323/504 भा0द0वि0 के वाँछित अभियुक्त अभिनेन्द्र कुमार उर्फ टुनटुन पुत्र राम कैलाश यादव निवासी ग्राम चिल्ला गौहानी थाना लालापुर जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 08.07.2024 को ग्राम चिल्ला गौहानी थाना क्षेत्र लालापुर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अभिनेन्द्र कुमार उर्फ टुनटुन पुत्र राम कैलाश यादव निवासी ग्राम चिल्ला गौहानी थाना लालापुर जनपद प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-51/2024 धारा-498ए/306/323/504 भा0द0वि0 थाना लालापुर कमिश्ररेट प्रयागराज ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 रामबहादुर साहनी थाना लालापुर कमिश्ररेट प्रयागराज।
2.का0 जयकुमार प्रजापति थाना लालापुर कमिश्ररेट प्रयागराज।
[09/07, 8:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *उ०प्र० आम महोत्सव-2024 में प्रतिभाग करें बागवानी कृषक–जिला उद्यान अधिकारी*
*कौशाम्बी* जिला उद्यान अधिकारी अवधेश मिश्र द्वारा जनपद के सभी बागवानी कृषकों को सूचित किया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रादेशिक “उ०प्र० आम महोत्सव-2024,” अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में दिनांक-12 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक-12 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे किया जायेगा एवं समापन व पुरस्कार वितरण माननीय उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा दिनाँक 14 जुलाई को किया जायेगा।
आम महोत्सव-2024 में जनपद के बागवानों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के आम प्रदर्शन भी लगाये जाने हैं। जनपद के आम उत्पादक किसानों से कहा कि अपने-अपने आम की प्रजातियों जैसे – दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, सफेदा, , हुस्नआरा, अरुणिका, अम्बिका एवं देशी इत्यादि को प्रर्दशनी में अवश्य लगाये और प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर पुरस्कार प्राप्त करें। प्रदर्शन एक दिन पूर्व दिनांक-11 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे तक प्रदर्शनी स्थल पर अवश्य लगा दिये जाये। उसी दिन सायं को उनका जजिंग कार्य भी किया जायेगा। इसलिये तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखे।साथ ही आम महोत्सव में जनपद के प्रतिभाग अथवा भ्रमण करने वाले कृषको के लिए बस कार्यालय, जिला उद्यान अधिकारी से दिनांक 13 जुलाई को प्रातः 6 बजे रवाना होगी। इच्छुक कृषक प्रमोद कुमार उद्यान निरीक्षक के मोबाइल संख्या 7007055899 में संपर्क कर सकते है
[09/07, 8:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *हाथरस दुर्घटना:-*
*————————-*
*हाथरस दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजक मुख्य जिम्मेदार, स्थानीय प्रशासन की भी तय की गई जवाबदेही*
*दो सदस्यीय जांच समिति ने सौंपी जांच रिपोर्ट, कहा, साजिश से इंकार नहीं, गहन जांच की जरूरत*
*आयोजकों की लापरवाही से हुई हाथरस दुर्घटना, भीड़ को आमंत्रण देकर नहीं किया पर्याप्त इंतज़ाम*
*स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया, वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी समुचित जानकारी*
*जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम, सीओ व तहसीलदार सहित 06 निलंबित*
*हाथरस दुर्घटना की गहन जांच के लिए न्यायिक आयोग भी शुरू कर चुका है कार्यवाही*
*आयोजकों ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन जिन लोगों को अपने साथ जोड़ा, उनसे फैली अव्यवस्था*
*लखनऊ, 09 जुलाई:-* जनपद हाथरस के सिकन्दराराऊ में बीते 02 जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 02, 03 और 05 जुलाई को घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय विडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया। *जांच समिति की आख्या के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:-*
● एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है।
● जांच समिति ने अब तक हुई जांच व कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है।
● जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं।
● उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया।
● उक्त अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। तदक्रम में, उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी इन्चार्ज कचौरा एवं चौकी इन्चार्ज पोरा को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
● आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया।
● आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली।
● आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया।
● सत्संगकर्ता और भीड़ को बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए।
[09/07, 8:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *हाथरस कांड में एसडीएम और CO को सस्पेंड किया गया है। SIT की जांच रिपोर्ट शासन को मिल गई है।*
[09/07, 8:37 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *हाथरस भगदड़ मामला- सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार। याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने सीजेआई की बेंच से तत्काल सुनवाई की मांग की।*
CJI ने कहा कि हमने इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दे दिया है। हम इस पर जल्द सुनवाई करेंगे। याचिका में हाथरस मामले की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है।
[09/07, 8:37 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *मध्य प्रदेश: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर*
[09/07, 8:48 pm] +91 99191 96696: *शहीद हुए जबाज़ो के आत्मा की शान्ति के लिए कांग्रेस ने कैंडल जलाकर 2 मिनट का रक्खा मौन*
*कौशाम्बी।* जम्मू कश्मीर के कठुआ में आज सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले में हमारे 5 जवान शहीद हो गए कांग्रेस पार्टी आतंकियों द्वारा सेना के ऊपर हुए इस हमले की घोर निंदा करती है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर ज़िला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के ज़िला अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में सेना के जवानों की शहादत पर मंगलवार को नगर पंचायत चरवा के शहीद चंद्रमणि सिंह यादव के शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर शहीद हुए जबाज़ो के आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया, इस मौके पर प्रदेश सचिव जिला प्रभारी राजेश साहानी अल्कमा उस्मानी, गुलजारी लाल, विनोद गर्ग, उदय यादव ,पवन यादव, सोम प्रकाश मिश्रा(अध्यक्ष ब्राह्मण समाज कौशांबी), महेंद्र मिश्रा, नुरूत जमा,शिव प्रकाश सरोज, सुरेंद्र शुक्ला अभिषेक गौतम, ज्ञान देव भारती, अशोक पाण्डेय, अजय पाण्डेय कोमल यादव, बृज मोहन, राजन यादव, यूसुफ जमा, मो० शारूख सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
[09/07, 8:48 pm] +91 99191 96696: *नव-नियुक्त लेखपालों को 10 जुलाई को नियुक्ति-पत्र किया जायेंगा वितरित*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल चयन परीक्षा-2022 के आधार पर लेखपाल पद के लिए चयनित एवं संस्तुत लेखपालों को दिनांक 10 जुलाई 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे लोकभवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में नियुक्ति-पत्र वितरित किया जाना प्रस्तावित हैं। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेंगा।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरूण कुमार गोंड ने देते हुए नव नियुक्त लेखपालों को दिनांक 10 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे उदयन सभागार में नियुक्ति-पत्र का वितरण किया जायेंगा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को नव-नियुक्त लेखपालों सहित सभागार में उपस्थित रहने के निर्देश दियें हैं।
[09/07, 8:48 pm] +91 99191 96696: *किसानों की आईडी बनाकर फार्मर रजिस्ट्री की जायेंगी तैयार*
*कौशाम्बी।* अभी तक किसानों की भूमि का एक जगह कोई रिकार्ड नहीं होता हैं। अब सभी किसानों की आईडी बनेगी। उनकी इंच-इंच भूमि का रिकार्ड बनाकर गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा, जिसमें किसान के नाम दर्ज भूमि का पूरा डाटा होगा। पारदर्शी व्यवस्था होने के साथ ही साथ भूमि को लेकर होने वाले फर्जीवाड़े को भी रोका जा सकेंगा।
यह जानकारी उप कृषि निदेशक श्री सतेन्द्र कुमार तिवारी ने देते हुए बताया कि भूमि में हेराफेरी से सम्बन्धित मामले अधिक आते हैं। इसी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए भूमि का रिकार्ड बनाया जायेंगा। इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय को नोडल बनाया गया हैं। कृषि, राजस्व व पंचायत विभाग के कर्मचारी सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाएंगे, जिस दिन शिविर लगेंगा किसान आधार, खतौनी व मोबाइल नं० लेकर जरूर जाय। विभागीय कर्मचारी सबसे पहले ई-केवाइसी करेंगे। समान नाम व समान पिता के नाम से जुड़ी भूमि के खाते एक साथ किए जाएंगे। किसान ने जो भूमि खुद की बताई है, यह उसकी है या नहीं, रकबा कितना है, इसका सत्यापन लेखपाल पोर्टल पर करेंगे, लेखपाल इसमें संशोधन भी कर सकेंगे। इसे दो चरणों में पूरा किया जायेंगा। पहला चरण-08 जुलाई से 08 अगस्त तक चलेगा। दूसरे चरण में इसे किसानों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें छूटे किसान स्वयं ऐप के जरिए या जन सुविधा केन्द्र में जाकर प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया होने के बाद किसानों की आईडी बनाकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जायेंगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि रजिस्ट्री और राजस्व में किसी दूसरे की जमीन को खुद की बताकर बेचने के मामलें आए दिन आतें हैं। किसानों का गोल्डन कार्ड बनने के बाद पूरा डाटा ऑनलाइन होगा। खरीद या बिकी के समय उसी गोल्डन कार्ड के जरिए भूमि के वारिस के बारे में आसानी से जाना जा सकेंगा। जमीन की बिक्री पर उतना हिस्सा बेचने वाले के कार्ड से कम हो जायेंगा। अभी तक इसमें कई माह या साल तक लग जाते हैं, लेकिन अब कुछ देर में ही दर्ज हो जायेंगी। आधार लिंक रजिस्ट्री तैयार होने से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
[09/07, 9:42 pm] +91 98391 01290: *उत्तराखंड :* बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ से एक किलोमीटर पहले आज दोबारा फिर से लैंड स्लाइड हुआ है। इस बार पूरा का पूरा पहाड़ टूटकर गिर गया। आज सुबह भी इसी पॉइंट पर लैंड स्लाइड हुआ था। मौसम साफ है, फिर भी पहाड़ दरक रहे हैं। ये खतरनाक स्थिति है।
[09/07, 9:54 pm] +91 98391 01290: *आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत दर्जनों झुलसे*
*घटना के बाद पूरे गांव में मचा कोहराम झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती*
*कौशाम्बी* जिले के दो अलग-अलग स्थान में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाओं समेत एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई है और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक महिलाएं झुलस गई है सूचना पाकर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ थाना पुलिस और कई एंबुलेंस पहुंच गई है और आकाशीय बिजली से झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है मृतक महिलाओं के शव कों कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आकाशीय बिजली गिरने के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है
जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन के पुरवा गांव में खेत में धान की रोपाई महिलाएं कर रही थी इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिससे खेत में काम कर रही महिलाएं झुलस गई मौके पर चीख पुकार मच गया आसपास के अन्य खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब चीख पुकार सुनी तो हो हल्ला मचाया मामले की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिला पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंच गया घटना स्थल पर कोहराम मचा हुआ है आकाशीय बिजली गिरने से रानी देवी लोध उम्र 19 वर्ष पुत्री अमर सिंह वा शिवाकांत उम्र 12 वर्ष पुत्र सदाशिव लोध की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई है
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही फुलवा देवी पत्नी बिंदेश्वरी वा अनीता देवी पत्नी बच्ची लाल वा शकुंतला देवी पत्नी जगन्नाथ वा दीपिका देवी पत्नी पिंटू वा मैहर देवी पत्नी चंदन वा माधुरी देवी पत्नी सदाशिव वा सुनीता देवी पत्नी राजकरण वा किट्टी देवी पत्नी श्याम बहादुर वा पूनम पुत्री धनराज वा साधना सोनम नीलम सोनामिला रामरति कविता लक्ष्मी देवी सहित कई महिलाएं झुलस गई है
दूसरी घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धावडा ग्राम सभा में आकाशीय बिजली गिरने से उर्मिला देवी सरोज उम्र 47 वर्ष पत्नी राम लोटन सरोज की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंच गया मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है गांव में कोहराम मचा है
[09/07, 10:24 pm] +91 96486 24949: *रोडवेज चालक की वडी लापरवाही से कार दुर्घटनाग्रस्त*
*हादसे में बस यात्री और कार सवार बाल बाल बचे*
*कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित रोडवेज बस के चालक की लापरवाही से कार से टक्कर हो गई,हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,जबकि कार सवार बाल बाल बच गए,घटना के बाद पहुंचे ग्रामीण और पुलिस ने कार सवार लोगो को कार से बाहर निकाला और जांच में जुट गई। रोडवेज बस चालकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है लापरवाही पूर्वक रोडवेज बस चलाने वाले बस चालकों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है वरना रोडवेज यात्रियों की जान पर हमेशा संकट मंडराता रहेगा
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी बस स्टैंड के पास मंगलवार की शाम अचानक एक रोडवेज बस चालक गलत तरीके से मुख्य रोड पर पहुंचने की कोशिश कर रहा था जिससे कार में भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए वही मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी है।
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामी पुर निवासी चाहत पुत्र स्वर्गीय संजय केसरवानी अपने साथी सोहेल के साथ अपनी कार से सैनी से अपने घर गुलामी पुर जा रहे थे, इस दौरान अचानक बस स्टॉप से यात्रियों को बिठाकर प्रयागराज की तरफ जा रही रोडवेज बस चालक की लापरवाही से भिडंत हो गई ईश्वर का सहयोग अच्छा था वरना रोडवेज बस के यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो जाते बड़ी घटनाएं होती हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, गलीमत रही की कार सवार दोनों लोग बाल बाल बच गए है यात्रियों को भी मामूली झटका लगा है बड़ी घटना नहीं हुई है लेकिन रोडवेज चालकों की इस लापरवाही पर उन्हें दंडित किए जाने की जरूरत है जिससे आगे बड़ी घटनाएं न हो सके वही जानकारी पर पहुंची सैनी थाना पुलिस घटना की जानबीन में जुट गई है
[09/07, 10:25 pm] +91 98391 01290: *चौराहा पर अतिक्रमण को लेकर अधिशाषी अधिकारी सख्त*
*कौशांबी* करारी नगर पंचायत के चौराहों पे फैले अतिक्रमण को लेकर ज़िला अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए करारी कस्बा अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार निषाद को त्वारित अतिक्रमण फैलाए दुकान दारों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। अधिशाषी अधिकारी ने पालन करते हुए करारी कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार वर्मा के साथ मौके पर पहुंच कर ऑटो रिक्शा चालकों को से अपील कर कहा की चौराहा पे किसी प्रकार का अतिक्रमण न फैलाए नही तो उचित कार्रवाई होगी। वही दुकान दाराें को भी हिदायत दी गई है यदि सड़कों पर फैलाए अतिक्रमण को नही हटाया तो उचित कार्रवाई की जाएंगी।
[09/07, 10:25 pm] +91 98391 01290: *एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग परेशान*
*कौशाम्बी* करारी क्षेत्र के अर्का पावर हाउस क्षेत्र के अंडाहरा में विद्युत ट्रांसफार्मर फूक जाने के चलते भीषण गर्मी मे बिना बिजली के लोग परेशान है। अंडाहरा गांव में लोगों का कहना है की पिछले एक सप्ताह से विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते मोहल्ले के सैकड़ों परिवार तेज गर्मी में बिना बिजली के रह रहे है। तथा कई बच्चे बीमार पड़े है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। अक्सर इस गांव में विद्युत से संबंधित समस्या बनी रहती है जिसको लेकर ग्रामीण शिकायत करते हैं लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की जाती है ग्रामीण मामले से बहुत अक्रोर्षित है यदि मामले को संज्ञान नहीं लिया गया तो सैकड़ो परिवार जिला अधिकारी से मिलकर शिकायत भी कर सकते हैं।
[09/07, 10:25 pm] +91 98391 01290: *दो मोहर्रम को निकाला गया आलम जवानों ने की सीनाजनी*
*कौशांबी* दरियापुर मांझियाँवा में मजलिस के मोहर्रम के दूसरे दिन गरीब आलम की आशा खाने से एक अलांबरा मत किया गया जिसकी मजलिस चाइल्ड जुम्मा के पेश इमाम मौलाना जाहिद हुसैन ने पड़ी मौलाना जाहिद हुसैन ने कहा कि हमें ऐसे किरदार को लोगों के सामने पेश करना है कि लोग काहे की जब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चाहने वालों का यह किरदार है तो इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम कैसे कह रहे होंगे उनका किरदार कितना बेहतर रहा होगा कितने हक पसंद और ईमान पर चलने वाले रहे होंगे। नोहा खान रेहान ने पढ़ा हाय अब्बास की बहनों ने पाई चादर। मोहम्मद ने पढ़ा तू अगर होता तो ऐसा नहीं होता गाज़ी। नैहा खान मेहदी, मोहम्मद, ने मिलकर पढ़ा अब्बास कहा हो मेरे अब्बास कहा हो इसके बाद नोहा पढ़ते हुए इमाम चौक तक गए और वहा जूलूस को समाप्त कर दिया।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा