कौशांबी6जुलाई24*सम्पूर्ण समाधान दिवस चायल में 89 शिकायतो में 06 का हुआ निस्तारण*
*मंझनपुर में 46 शिकायतो में 04 निस्तारण सिराथू में 125 शिकायतो में 06 का निस्तारण*
*डीएम एसपी ने चायल में सुनी शिकायते कानूनगो एवं लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करना करें सुनिश्चित*
*कौशाम्बी।* जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होने कानूनगो एवं लेखपालों से कहा कि नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता राजाराम निवासी कसिया पूर्व ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दबंग व भू-माफियाओं द्वारा उनकी पुश्तैनी भूमि पर जबरियन कब्जा करके निर्माण कार्य करा लिया है,जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को प्रकरण की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिकायतकर्ता समोधी लाल, निवासी-ग्राम अकबराबाद ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी पैतृक भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को प्रकरण की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
तहसील मंझनपुर में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार एवं उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**