कौशांबी6जुलाई24*मानक विहीन सड़क बनाने वाले ठेकेदार का रोका जाए भुगतान*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद भरवारी के सभासद सूरज यादव ने अधिशासी अधिकारी भरवारी को ज्ञापन सौपते हुए कहा है कि मानक विहीन सड़क बनाने वाले ठेकेदार का भुगतान रोका जाए और सड़क का निर्माण मानक के अनुसार कराया जाए जिससे सड़क की गुणवत्ता बनी रहे और सड़क जल्द खराब ना हो।
गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर के चकमाहपुर में गणेश प्रसाद के घर से फूलचंद यादव के घर तक 35 मीटर सीसी सड़क 3 जुलाई को मानक विहीन बनाई गई मोहल्ले वालों के कहने के बावजूद भी बिना वाइब्रेटर चलाएं सीसी सड़क का निर्माण ठेकेदार बालाजी महाराज के द्वारा कराया गया पूर्व में भी जनवरी माह 2024 को यह सड़क मानक के विपरीत बनाने पर मोहल्ले के लोगों द्वारा विरोध किया गया था जिसकी जांच जेई मनोज कुमार द्वारा की गई लोगों का विरोध सही साबित हुआ सड़क मानक के विपरीत बनाई जा रही थी शनिवार को पुनः लोगों की शिकायत पर वार्ड नंबर 12 के पार्षद सूरज यादव ने कंप्रेसिंग स्ट्रेंथ व मानक की जांच होने तक भुगतान रोकने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भरवारी राम सिंह को ज्ञापन सौपा।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**