कौशांबी5जुलाई24*दर्शन पूजन करने जा रहे श्रृद्धालुओं की पिकप पलटी,कई घायल*
*अझुवा कौशांबी* कड़ाधाम थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कई लोगों को गंभीर चोट आने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सेंदुराईपुर मजरा अदलाबाद गांव से शुक्रवार की सुबह तीन पिकअप में सवार होकर करीब एक सौ से अधिक लोग कड़ाधाम दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे। जैसे ही पिकअप लेहदरी गांव के समीप पहुंची तभी पिकअप चालक ने सामने आए ट्रक से बचने के लिए अचानक ब्रेक मार दिया। इससे बाद असंतुलित पिकअप सड़क किनारे पलट गई। वाहन में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। वाहन पलटने से चीक पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। वाहन में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल भेजा गया।पिकप पलटने से मानवी (1 वर्ष) पुत्री शिवबाबू, जसवंत (20) पुत्र बहादुर, रामदयाल (79) पुत्र सुख नंदन, सागर (16) पुत्र गोकरन, राजन (28) पुत्र शिवबालक, बाबूलाल (60) पुत्र मैकूलाल, राजकुमार (37) पुत्र शीतला प्रसाद, सुरेश कुमार (32) पुत्र सुरजबली, आभाष पांडेय (16) पुत्र अवधेश कुमार, जियालाल (20) पुत्र रामसजीवन, प्रिंस कुमार (14) पुत्र सूर्यप्रकाश, अभिषेक कुमार (14) पुत्र सुशील कुमार, होरीलाल (60) पुत्र बैजनाथ, राजू (40) पुत्र तेजीलाल, धर्मेश कुमार (38) पुत्र रामआसरे, शिवकरन (38) पुत्र रामअभिषेक, मिथुन (23) पुत्र रामआसरे, अमरनाथ (60) पुत्र जगदीश, सूर्यप्रकाश उर्फ गेंदालाल (40) पुत्र गिरिजाशंकर, सौरभ सरोज (20) पुत्र शिवपूजन, रितिक (7) पुत्र राजाराम, राजाराम (50) पुत्र रामकिशुन जख्मी हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जसवंत, रामदयाल, राजन, बाबूलाल, राजकुमार, आभाष पांडेय, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार, होरीलाल, राजू व शिवकरन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।