कौशांबी4अगस्त25*एडीएम व डीआईओएस ने फीता काटकर किया 69 वीं मण्डलीय राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ*
*कौशांबी* धर्मा देवी इण्टर कॉलेज,कौशाम्बी में 69वीं मण्डलीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करते हुए शूटिंग रेंज का फीता काट निशाना साधते हुए किया। विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया आयोजित हुई इस मण्डलीय प्रतियोगिता में प्रयागराज मण्डल के अन्तर्गत आने वाले जनपदों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी लक्ष्यवेध कुशलता का प्रदर्शन किया आयोजित इस प्रतियोगिता में पिस्टल शूटिंग बालिका वर्ग अंडर 14 में सोनाक्षी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, पुष्पांजलि(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, तनु चौरसिया(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान; अंडर 17 में रश्मि राय(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम स्थान, भावना देवी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, गरिमा मिश्रा(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान; अंडर 19 में सारिका मौर्य(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, आस्था सिंह(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, अंजलि देवी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
राइफल ओपन साइड बालिका वर्ग अंडर 14 में मनीषा देवी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, प्राची यादव(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, अंशिका प्रजापति(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान; अंडर 17 में शिखा वर्मा(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, पलक जायसवाल(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, प्रीती(प्रयागराज) तृतीय, अंडर 19 में नीलू कुशवाहा(धर्मा देवी, कौशाम्बी) प्रथम, मधु देवी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय व रेशमा देवी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।राइफल पीप साइड बालक वर्ग अंडर 14 में आलोक(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम स्थान; अंडर 17 में रुद्र नारायण मिश्र(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम स्थान; अंडर 19 में यश गुप्ता(धनपत्ती देवी, कौशाम्बी) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।राइफल पीप साइड बालिका वर्ग अंडर 14 में सलोनी(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम, अनुष्का तिवारी(डीडी कॉन्वेंट,कौशाम्बी) द्वितीय स्थान; अंडर 17 में साइस्ता परवीन(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम, मनीषा(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) द्वितीय स्थान; अंडर 19 में आरुषि सक्सेना(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम, सानिया परवीन(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।पिस्टल शूटिंग बालक वर्ग अंडर 14 में अजय कुमार(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, आदित्य कुमार शर्मा(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, अनुराग कुमार(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान, अंडर 17 में सचिन(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, आकाश पटेल(रा.अ.प.,कौशाम्बी) द्वितीय, यथार्थ तिवारी(धर्मा देवी, कौशाम्बी) तृतीय, अंडर 19 में अमन पाल(धर्मा देवी, कौशाम्बी) प्रथम, मो. कौनेन(धर्मा देवी, कौशाम्बी) द्वितीय, हर्ष चौधरी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।राइफल ओपन साइड बालक वर्ग अंडर 14 में अनिकेत तिवारी(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, अमन पटेल(धनपत्ती देवी, कौशाम्बी) द्वितीय, अंश कुमार(धर्मा देवी, कौशाम्बी) तृतीय स्थान; अंडर 17 में अभिषेक(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम, यश पटेल(प्रयागराज) द्वितीय, शिवम यादव(प्रयागराज) तृतीय, अंडर 19 में सचिन कुमार(प्रयागराज) प्रथम, दिव्यांश(प्रयागराज) द्वितीय, सूरज कुमार(धर्मा देवी, कौशाम्बी) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं राज्य स्तर पर अपने मण्डल का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम के अवसर पर श्याम लाल चंद्रभूषण पांडेय श्याम बाबू वीरेंद्र पाण्डेय राम सुंदर सिंह राम प्रकाश त्रिपाठी लाल बहादुर मिश्र रामहित त्रिपाठी आदित्य कुमार सिंह शिवम कुमार सचिन कुमार, कु.कल्पना सिंह, कु.जागृति सिंह अली अहमद खान अली अहमद अनिल कुमार शुक्ला देवेंद्र, डॉ. अमर सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहें।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह ने किया।
More Stories
प्रयागराज4अगस्त25*मंत्री नन्दी ने करछना तहसील के बाढ़ प्रभावित कटका गांव का किया निरीक्षण*
लखनऊ4अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली4अगस्त25*नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबूसोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की