कौशांबी30दिसम्बर24*बालिका शिक्षा के लिए समर्पित रही पूर्व सांसद कमला बहुगुणा*
*कालेज की संस्थापक व पूर्व सांसद कमला बहुगुणा का जनशताब्दी कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*टेढ़ीमोड़ /कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव में स्थित रणजीत पंडित इंटर कालेज में सोमवार को कालेज की संस्थापक व पूर्व सांसद कमला बहुगुणा का जनशताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रयागराज रीता बहुगुणा जोशी रही। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम कालेज की संस्थापक की जनशताब्दी के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 101 दीप रंगोली को प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व झांसी की रानी की लघुनाटिका को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कमला बहुगुणा ने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित समाज के उत्थान के लिए बहुत कार्य के किया। बालिका शिक्षा के लिए उन्होंने कई स्कूल खुलवाएं। उसके बाद विद्यालय स्तर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को निबंध प्रतियोगिता में संयोगिता प्रजापति प्रथम, मान्शी यादव द्वितीय, गीता देवी तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में मुस्कान बानो प्रथम, सुप्रिया केसरवानी द्वितीय, साक्षी तृतीय, क्विज प्रतियोगिता में सत्यम कुमार, अनुराधा विश्वकर्मा, गीता देवी की टीम प्रथम, गुड़िया मनीता कलराज की टीम द्वितीय व संयोगिता, मांसी, सत्यप्रकाश की टीम तृतीय स्थान पाने वाले सभी विजेताओं को मेडल, शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य राधामोहन पांडेय, अवधेश पांडेय, गंगा प्रसाद शुक्ल, शाहनवाज आलम, दिनेश कनौजिया, शिवकुमार गुप्ता, रामऔतार, सुरेंद्र बाबू कुशवाहा, हंसराज पाल, रामसिंह सरोज, सुरेंद्र कुमार मालवीय शिक्षक सहित पूर्व प्रधान दिलीप कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*