September 14, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी15जुलाई24*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 257 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें*

कौशांबी15जुलाई24*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 257 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें*

कौशांबी15जुलाई24*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 257 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें*

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

*कौशाम्बी।* मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत सोमवार को नवीन मण्डी, ओसा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 257 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें, जिसमें 03 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी सम्मिलित हैं अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर धर्मराज मौर्य जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए परमपिता परमेश्वर से सफल एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कॉमना की।

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर ने नव-विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से सफल एंव सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि केन्द्र में मोदी जी की एवं प्रदेश में योगी जी की ऐसी सरकार है, जहॉ देश की बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान कर देश का नाम पूरी दुनियॉ में गौरवान्वित करने का कार्य कर रहें हैं, वहीं पर किसान, शोषित, पीड़ित एवं समाज के सभी वर्गों के उत्थान/कल्याण/सम्मान के लिए निरन्तर कार्य भी कर रहें हैं। सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों का विवाह करा रहीं है। बेटी के पैदा होने से लेकर शिक्षा, रोजगार एवं विवाह की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रहीं हैं। उन्हांने नव-विवाहित जोड़ों से कहा कि सभी को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जा रहा है, इसे यादगार के तौर पर अपने घरों या आस-पास अवश्य लगायें और इनकी देखभाल कर अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनायें।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकॉक्षी योजना है, जिसके द्वारा जो परिवार अपने पुत्रियां के विवाह करने में सक्षम नहीं हैं, उन सभी के पुत्रियों का विवाह, इस योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही है, इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में हस्तान्तरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, बर्तन, ट्राली बैग, दीवार घड़ी) दिया जाता है। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है। उन्होंने सभी नव-विवाहित जोड़ों को उनके दाम्प्त्य जीवन की शुभकॉमनायें देते हुए कहा कि जो पौधे आपको दिये जा रहें हैं, उन्हें लगाकर एवं उनकी देखभाल कर अपनी शादी को यादगार बनायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी भोलेशंकर कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.