कौशांबी13अगस्त25*विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा*
*कौशाम्बी* विभाजन की विभीषिका दिवस के पूर्व संध्या 13 अगस्त पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई इसमें हजारों छात्र छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर भारत के एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं भारत की सभ्यता को बनाए रखने का संदेश दिया ।तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन केसरवानी एवं मंझनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान विभाजन के विभीषिका दिवस की पूर्व संध्या पर जिला पंचायत इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो विद्यार्थी और शिक्षकों ने सहभाग किया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व विभाग संयोजक ऋषभ द्विवेदी ने कहा जब अपने देश का विभाजन हुआ यह देश का एक काला अध्याय था। विभाजन में लाखों निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाये मुस्लिम लीग के गुंडो ने बेकसूर हिंदुओं का खून बहाया और हिंदू बहन बेटियों का बलात्कार कर उनकी हत्या की,हम आज भी अखंड भारत की संकल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं। हमें जो आजादी मिली वह देश के विभाजन के बदले मिली देश का विभाजन कांग्रेस ने मनमानी तरीके से जिन्ना के साथ मिलकर किया। जिसका परिणाम लोग आज भी भुगत रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने किया उस दौरान जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला, मंझनपुर नगर अध्यक्ष हर्ष कुमार, तहसील संयोजक सुशील सोनकर, दिव्यांश द्विवेदी ,जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, नगर मंत्री अभिषेक त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष नवलेश सोनकर, वत्सला देवी अभिषेक साहू, कार्तिक त्रिपाठी, निखिल केसरवानी ,हर्षित जायसवाल, आर्यन सिंह प्रथम, विशु वर्मा,शिवांशु सिंह अनुज गुप्ता सागर तिवारी अमित सिंह ,अमन चौरसिया, सुमित कुमार,आनंद सिंह, आर्यन त्रिपाठी आदर्श मिश्रा, कुनाल सिंह ,ऋषभ तिवारी शिवांशु साहू,सानू केसरवानी आर्यन सिंह द्वितीय प्रियांशु कश्यप ,उत्कर्ष तिवारी, सुमित तिवारी रौनक शुक्ला,तिलक सिंह, राहुल कुमार, प्रियंका देवी, गरिमा श्रीवास्तव,अंशिका विश्वकर्मा ,पूनम देवी सहित भारी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*