कौशांबी01जुलाई24*जल निकासी में करोड़ों खर्च के बाद ताल तलैया बने नगर गांव*
*जल निकासी योजना के भ्रष्टाचार की जांच के बाद दोषियों को दंड मिलेगा या फिर सब कुछ अभिलेखों में दफन होकर रह जाएगा*
*कौशांबी।* पूरे वर्ष जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नाली खड़ंजा नाला सड़क सीसी रोड इंटरलॉकिंग पटरी नगर पंचायत नगर पालिका ग्राम पंचायत खंड विकास अधिकारी कार्यालय जिला पंचायत द्वारा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनवाया जाता है इतना ही नहीं लोक निर्माण विभाग के तीनों खण्ड द्वारा भी जल निकासी की समस्या समाधान करने के लिए नाला सड़क पटरी आदि का निर्माण किया जाता है विभाग के अधिकारी करोड़ों रुपए की रकम पानी की तरह बहा देते हैं लेकिन ठेकेदारों से साठगांठ के चलते गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो पाता जिससे जल निकासी की समस्या जस की तस बनी रह जाती है जून महीने में बरसात शुरू होते ही 01 जुलाई की सुबह की बारिश में गांव क्षेत्र से लेकर नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्र में जल भराव शुरू हो गया है पटरी से लेकर सड़क तक पानी भर गया है कई कई घंटे तक सड़क और पटरी में 6 इंच ऊंचा पानी भरा हुआ था जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई है सड़कों में और पटरिया में गड्ढे होने के चलते राहगीर पानी भरे गड्ढा नहीं देख पाए जिससे गड्ढे में गिरकर तमाम राहगीर चोटिल भी हुए हैं।
जल निकासी की पूरे वर्ष कार्य योजना बनाई जाती है अधिकारी बार-बार मीटिंग कर योजना की समीक्षा करते हैं लेकिन उसके बाद विभागीय अधिकारियों के ठेकेदारों ने साठगांठ से चलते नाला नाली का निर्माण मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण नहीं होता है नाला नाली से जोड़कर पटरी और सड़क का निर्माण भी समतलीकरण में नहीं किया जाता है नाली नाला निर्माण और सड़क पटरी का निर्माण का आपस में तालमेल नहीं मिल पाता जिससे सड़क और पटरी का पानी नाला नाली में नहीं बह पाता है और हल्की बारिश में ही जल भराव शुरू हो जाता है मंझनपुर नगर सहित अन्य नगर क्षेत्र में तमाम पुराने नाला में लोगों ने पक्के घर बना लिए हैं जिससे नाला की सफाई नहीं होती और जल निकासी नहीं हो पाती है।
सवाल उठता है कि आखिर यह जल निकासी की कैसी कार्य योजना है जिससे करोड़ों खर्च किए जाने के बाद नगरों में पानी भर गया है जनपद मुख्यालय मंझनपुर के चौराहे से तहसील रोड पर सोमवार को बरसात में सड़क और पटरी पर पानी भर गया काफी देर तक सड़क पर पानी भरा रहा नगर की पटरी पर तो देर शाम तक पानी भरा रहा जिससे बाजार के दिन पटरी पर सब्जी बेचने वाले किसानों को अपनी दुकान लगाने में दिक्कत हुई है मंझनपुर कस्बे की सड़क की पटरी पर जल भराव के चलते सैकड़ो किसान सब्जी की दुकान नहीं लगा सके और वापस लौट गए हैं यही स्थिति जिले के अन्य नगर पंचायत और नगर पालिका की है गांव क्षेत्र की स्थिति तो इससे ज्यादा बदतर है हल्की बारिश में ही गांव क्षेत्र में गलियों में जल भराव हो गया है लोगों को निकलने में दिक्कत होती है जल भराव के चलते नाली का कीचड़ सड़क पर बहने लगा है जिससे दुर्गंध उठने लगी है लोगों का रहना मुहाल हो गया है जबकि बरसात के पूर्व नाली और नाला की सिल्ट सफाई करने का निर्देश योगी सरकार ने अधिकारियों को दिया था लेकिन नाली नाला की सिल्ट सफाई औपचारिकता बनकर रह गई है पहली बरसात ने सरकारी कार्यों की अव्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है जल निकासी की व्यवस्था के नाम पर करोड़ों रुपए की रकम खर्च कर कमीशन खोरी करने वाले अधिकारियों ठेकेदारों के कारनामों की जांच करते हुए इन्हें कठोर दंड दिए जाने की जरूरत है लेकिन क्या योगी सरकार में निष्पक्ष तरीके से जल निकासी योजना के भ्रष्टाचार की जांच होकर के दोषियों को दंड मिलेगा या फिर सब कुछ अभिलेखों में दफन होकर रह जाएगा यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

More Stories
सुल्तानपुर 2 अप्रैल 26*कप्तान की विदाई में कार्मिकों ने बहाए आंसू !!
अयोध्या2 अप्रैल 26*अयोध्या के पावन धाम में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा
अयोध्या 2 अप्रैल 26*गैस की कालाबाजारी को लेकर भाकियू में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन