कौशांबी01जुलाई24*कीचड़ भरे रास्ते से आने जाने को मजबूर नूरपुर के ग्रामीण*
*ढाई वर्ष बीतने के बाद भी ग्राम प्रधान ने रास्ते मे नही बिछाया खड़ंजा*
*कौशाम्बी* नेवादा ब्लॉक के नूरपुर गांव मे हल्की बारिश के बाद लोगों को कीचड़ युक्त रास्ते से निकलना पड़ रहा है गलियों में पानी भर गया है आने-जाने में दिक्कत होती हैं ग्राम प्रधान के चुनाव को ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव द्वारा धांधली बाजी के चलते गांव के रास्ते मे अभी तक इंटर लाकिंग या ईंट का खड़ंजा नही बिछाया गया है जिससे गांव के लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से आना जाना पड़ता है लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है लेकिन उसके बाद ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव समस्या को दूर करने को तैयार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं जबकि लाखों का बजट विकास के नाम पर निकाल लिया गया बजट कहां खर्च हुआ कोई जवाब देने वाला नहीं है
अभी हल्की बारिश हुई है उसके बाद जब गांव की गली का अभी यह हाल है कीचड़ भर गया है पानी भर गया है लोगों को आने जाने में दिक्कत है तो जोरदार बारिस होने पर गांव की गली सड़क का क्या हाल होगा कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को कीचड़ भरे होने की सूचना दिया लेकिन ग्राम प्रधान गांव की समस्या को दूर कर जनता को राहत देने के बजाय आग बबूला हो गया है और प्रधान कहता है कि मै अपना घर बेंचकर बनावाऊ क्या अब यहीं पर सवाल खड़ा हो रहा है कि जब योगी सरकार के विकास योजना का लाखो रुपए खर्च किया गया है तो सरकारी रुपया कहा जा रहा है जो गांव के रास्ते जैसा पहले था वैसा ही दिखाई दे रहा है
गौर तलब है कि कागज में रुपए खर्च करके सरकारी रकम में डाका डाला जा रहा है सरकारी खजाने से विकास की रकम निकल जाने के बाद विकास न होने के बाद ग्राम प्रधान ग्राम सचिव या फिर ब्लॉक मे बैठे अधिकारी जवाब देने को तैयार नही है सरकारी खजाने से रकम निकल जाने के बाद गांव में विकास नही कराए जाने के बाबत गांव की अव्यवस्था गंभीर जांच का विषय है लेकिन कौन जांच कराएगा ग्रामीण किससे उम्मीद रखें बड़ा सवाल खड़ा हो गया है

More Stories
अयोध्या15 मार्च 26*कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर 15 मार्च 26*चोरी के खुलासे की मांग को लेकर खतौली कोतवाल से मिला गुर्जर सद्भावना सभा का प्रतिनिधिमंडल 🤝🚔
लखनऊ 15 मार्च 26*शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी एवं रोजगार सुनिश्चित करे सरकार: एन डी पी एफ