कौशांबी01जनवरी25*खिलाड़ियों को नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया स्वेटर*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित वार्ड नम्बर 20 चन्द्र शेखर आजाद नगर स्थित जिला स्पोर्ट स्टेडिएम के सभी खिलाडियों को नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी द्वारा स्वेटर दिया गया। जिससे खिलाडियों को ठंड का सामना नहीं करना पडे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों का सहयोग करने से उनका उत्साह बढता है। खिलाडियों का सहयोग सभी लोगों को करना चाहिए। जिससे खिलाड़ी आगे बढे और अपने जनता का नाम गैर जनपदों व प्रदेशों में रौशन करे।बुधवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित वार्ड नम्बर 20 चन्द्र शेखर आजाद नगर स्थित जिला स्पोर्ट स्टेडिएम के सभी खिलाडियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी व न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष बिमलेश शुक्ल ने स्पोर्ट स्टेडिएम के खिलाडियों को नूतन वर्ष की बधाई दिया और साथ में स्वेटर देकर कहा कि ठंड से बचाव करे, और खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि खिलाडियों का सहयोग करने से उनका उत्साह बढता है, जिससे खिलाडी खेल प्रतियोगिताओ में कौशाम्बी का नाम रौशन करने का काम करेगे। इस दौरान न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष बिमलेश शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार से स्पोर्ट स्टेडिएम में खिलाडियों द्वारा खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जा रहा है, इससे साफ जाहिर हो रहा है, कि यह खिलाड़ी कौशाम्बी का नाम देश व प्रदेश में रौशन करेगा। इस दौरान उन्होने कहा कि ऐसे खिलाडियों का सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। सामाजिक लोगों द्वारा बढ चढ कर ऐसे कार्यो में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर विजय तिवारी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वेटर वितरण कर सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ऐसे सराहनीय कार्य लगातार करते है। इस मौके पर ज्ञानेन्द्र तिवारी स्टेडिएम कोच संदीप सरोज आदि राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*