June 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 5 अप्रैल* यूपी आजतक न्यूज़ से कौशांबी की खास खबरें

कौशांबी 5 अप्रैल* यूपी आजतक न्यूज़ से कौशांबी की खास खबरें

[05/04, 7:52 pm] +91 99191 96696: *कप्तान साहब की लिस्ट से छूट गए लम्बे समय से करारी थाना में अंगद की तरह पैर जमाए सिपाही*

*सफेद पोश नेताओं के सहारे फल फूल रहा सिपाही,लोगों में चर्चा का विषय*

*कौशाम्बी।* जनपद में लम्बे समय से एक ही जगह ड्यूटी दे रहे सिपाहियों के ऊपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यवाही किया है उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए बड़े पैमाने में सिपाहियों का स्थानांतरण कर दिया है जिसमें उन्होंने तत्काल प्रभाव से 124 सिपाहियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा है।

वही जनपद के करारी थाना में सिपाही करीब साढ़े तीन साल से अंगद की तरह पैर जमाए है और क्षेत्र की जनता को आए दिन अपनी वर्दी का रौब दिखाता है , लेकिन पुलिस अधीक्षक की सूचीं से वह कैसे बच गया यह लोगों में तरह तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग तो इसे सफेद पोश नेताओं की दरियादिली बता रहे हैं तो कुछ इसके ऊपर विभागीय कर्मचारियों के हाथ होने की बात को मान रहे हैं।

फिलहाल कुछ भी हो लेकिन क्षेत्र के लोगों ने आलाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए थाना करारी में अंगद की तरह पैर जमाए इस सिपाही को दूसरी जगह स्थानांतरण करने की मांग की हैं जिससे कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त बनी रहे।

अब देखना यह है कि क्या पुलिस अधीक्षक मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते हैं या फिर वह कारखास सिपाही इसी तरह क्षेत्र के फरियादियों को परेशान करके अपनी धाक जमाता रहेगा।

*
[05/04, 7:53 pm] +91 99191 96696: *पुलिस कप्तान कौशांबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराए शूटर ने सीबीआई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण*

*विधायक राजू पाल के हत्यारोपी को 18 वर्षों से खोज रही थी 2 जिलों की पुलिस*

*माफिया अतीक अहमद के खास शूटर अब्दुल कबि की गिरफ्तारी पर कौशाम्बी पुलिस ने घोषित किया था एक लाख रुपए का इनाम*

*कौशाम्बी।* पुलिस कप्तान कौशांबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही से घबराए विधायक राजू पाल का हत्यारोपी शूटर अब्दुल कवि ने सीबीआई कोर्ट में समर्पण कर दिया है प्रयागराज में 18 साल पहले हुए बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में नामजद शूटर अब्दुल कवि को 2 जिले की पुलिस 18 वर्षों से खोज रही है लेकिन 18 वर्षों के बीच 2 जिलों की पुलिस राजू पाल के हत्यारोपी शूटर अब्दुल कवि की गिरफ्तारी नहीं कर सकी और दो जिले की पुलिस को चकमा देकर विधायक राजू पाल का हत्यारोपी शूटर अब्दुल कवि सीबीआई कोर्ट में हाजिर हो गया है बीते 18 वर्षों से वह फरार चल रहा था कौशांबी और प्रयागराज की पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली विधायक राजू पाल का हत्या आरोपी अब्दुल कवि की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था सूत्र बताते हैं कि कौशाम्बी जिले के एक लाख के इनामी अपराधी अब्दुल कवि ने बुधवार को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब्दुल कवि अतीक अहमद और अशरफ का काफी करीबी है, साथ ही वह बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी है।

अब्दुल कवि बीते 18 साल से फरार चल रहा था,जिसकी तलाश में पुलिस काफी समय से छापेमारी कर रही थी, पिछले महीने कौशाम्बी पुलिस ने अब्दुल कवि के भाई अधिवक्ता अब्दुल कादिर के घर की कुर्की की थी,जिसमे उसके घर से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया था,जिस पर अब्दुल कवि सहित कई लोगो पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था,जिसके बाद पुलिस ने अब्दुल कवि के अधिवक्ता भाई अब्दुल कादिर को जेल भेज दिया था।

[05/04, 8:51 pm] +91 94504 05335: *9 अप्रैल को ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन*

*कौशाम्बी* जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन कौशांबी के तत्वावधान में 2 कौशांबी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता ( बालक एवम बालिका ) का आयोजन शेखर गार्डन काजीपुर चायल, जिला कौशांबी में 09 अप्रैल आयोजित होगी ।

इस प्रतियोगिता में जिले के किसी भी गांव और नगर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं
प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए या अन्य जानकारी हेतु राघवेंद्र शुक्ला आयोजन सचिव से मोबाइल संख्या 9451293466,
8808888720 पर संपर्क कर सकते हैं।

[05/04, 9:13 pm] Anil: *थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त थाना पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया गया पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाए जाने से हड़कंप मचा रहा

*
[05/04, 9:13 pm] Anil: *वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है थाना पश्चिम शरीरा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त रति लाल निवासी दानपुर को गिरफ्तार किया है और विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।

[05/04, 9:20 pm] +91 96216 39625: *धमकी से परेशान कुनबा पहुंचा एएसपी के पास*

*कौशाम्बी।**करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का एक परिवार दुराचार के आरोपित की धमकी से सहमा है। साल भर पहले पड़ोसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया था। युवती ने शादी की जिद की तो आरोपित मुकर गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित आए दिन पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। केस वापस करने का दबाव बना रहा है। बुधवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की है। एएसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

[05/04, 9:20 pm] +91 96216 39625: *दबंगों ने विवाहिता को पीटा*

*कौशाम्बी।**मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मडूकी गांव में रविवार की शाम मामूली बात पर दबंगों ने घर में घुसकर एक विवाहिता को पीट दिया है। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की है। रामपुर मडूकी गांव की उर्मिला देवी पत्नी लवलेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को मवेशी बांधने के लिए खूंटा गाड़ने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपित ने मददगारों के साथ मिल घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए विवाहिता को पीट दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

[05/04, 9:20 pm] +91 96216 39625: *पड़ोसी युवक के साथ किशोरी फरार*

*कौशाम्बी।**कोखराज इलाके के एक गांव की किशोरी पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई। किशोरी घर से खेत की ओर जाने के बहाने निकली थी। देर रात किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद मामले की जानकारी हुई। किशोरी का पिता थाने पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[05/04, 9:31 pm] +91 95549 78900: *93 वाहनों पर पुलिस ने की चालान की कार्यवाही*

*करारी कौशाम्बी* जिले में बुधवार को वाहन चेकिंग का बड़ा अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग के दौरान 93 वाहनों पर थाना पुलिस ने कार्यवाही की है पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दृष्टिगत 93 वाहन पर कार्यवाही किए जाने से सड़कों में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा

[05/04, 9:31 pm] +91 95549 78900: *शांति भंग में 11 गिरफ्तार*

*करारीकौशाम्बी* जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में पश्चिम सरीरा सराय अकिल मोहब्बतपुर पाइंसा थाना पुलिस ने साधारण मारपीट व शांति भंग करने में 11 लोगो के बिरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की है

[05/04, 9:31 pm] +91 95549 78900: *थाना पुलिस ने बरामद की 85 लीटर अवैध शराब*

*करारीकौशाम्बी* संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए गए पुलिस के अभियान में जनपद के विभिन्न थाना सराय अकिल मोहब्बतपुर पाइंसा संदीपन घाट की पुलिस द्वारा 85 लीटर अवैध शराब बरामद की है अवैध शराब के साथ साथ पुलिस ने 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है विधिक कार्यवाही के पश्चात शराब के साथ पकड़े गए लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया है

[05/04, 10:42 pm] +91 99560 44608: *सफाई कर्मी के गायब रहने से गांव में फैली गंदगी*

*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू ब्लॉक के शाखा गांव में नालियां जर्जर हो गई हैं। नालियों की सफाई करने सफाई कर्मी गांव नहीं पहुंच रहा है इससे लोगों के घरों का गंदा पानी रास्ते में जमा रहता है। गांव में सफाई नहीं होने के कारण गली गंदगी से पटी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार मामले की शिकायत जिम्मेदारों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने गांव में नियमित सफाई की मांग की है।

[05/04, 10:42 pm] +91 99560 44608: *घर से निकली किशोरी नहीं लौटी वापस*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज इलाके के एक किशोरी सप्ताह भर पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गई। घूमने के लिए निकली किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। किशोरी के पिता का आरोप है कि दूसरे दिन फोन कर किशोरी ने बताया कि वह सूरत में है। पीड़ित परिवार को आशंका है कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

 

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.