कौशांबी 4 मई 2023*आयोग के निर्देश के विपरीत मतदान केंद्रों में पहुंचे मोबाइल फोन*
*कौशाम्बी।* निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कौशांबी में कड़ाई से पालन नहीं हो सका है मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी नियमों का पालन अक्षरसा नहीं हो सका है मतदान करने वाले लोग मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन लेकर जाते रहे और मतदान करने के बाद बैलट पेपर के चुनाव चिन्ह में मोहर लगाने के बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल करते रहे
भरवारी नगर पालिका परिषद के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार कविता पासी के चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगी बैलट पेपर की तस्वीर वायरल हुई है भाजपा प्रत्याशी कविता पासी को वोट करने की अपील की जा रही थी वायरल तस्वीर भरवारी नगर के हुबलाल इन्टर मीडिएड कालेज की बताई जा रही है आखिर मतदान कक्ष के अंदर कैसे मोबाइल फोन पहुंचा यह निर्वाचन में जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही के साथ-साथ बड़ी जांच का विषय है वायरल बैटल पेपर की किस बूथ की है यह पुष्टि नही की जा सकती।
कौशांबी से शशि भूषण की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…