February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 3 मार्च यूपी आजतक न्यूज़ कौशांबी की खास खबरें

कौशांबी 3 मार्च यूपी आजतक न्यूज़ कौशांबी की खास खबरें

[03/04, 9:50 pm] +91 95549 78900: *अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल*

*करारी कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के तुरतीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटे आयीं। उसी रास्ते से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसकी सूचना करारी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दिया। करारी थाने की पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों व्यक्ति की पहचान शिव प्रकाश (गुड्डू ) एवं अल्ताब के रूप में हुयी है और दोनों प्रयागराज जनपद के बम्हरौली क्षेत्र के रहने वाले हैँ।

[03/04, 9:51 pm] +91 95549 78900: *शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार*

*करारी कौशाम्बी* जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कड़ाधाम पुलिस बल द्वारा अभियुक्ता शीतली देवी पत्नी स्व० कल्लू पासी निवासी पूरे फैज थाना कोखराज को गिरफ्तार कर कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्ता का चालान न्यायालय कर दिया है

[03/04, 9:51 pm] +91 95549 78900: *दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*करारी कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त मो0 सलीम पुत्र स्व0 बाबू मिया निवासी सहजादपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त हरिलाल पुत्र नाथे उर्फ रामनाथ निवासी मलाक भायल थाना कोखराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

Taza Khabar