March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 23 मार्च*पानी टंकी निर्माण के लिए भूमि पूजन बोरिंग के बाद मशीन उखाड़ ले गए जिम्मेदार*

कौशांबी 23 मार्च*पानी टंकी निर्माण के लिए भूमि पूजन बोरिंग के बाद मशीन उखाड़ ले गए जिम्मेदार*

कौशांबी 23 मार्च*पानी टंकी निर्माण के लिए भूमि पूजन बोरिंग के बाद मशीन उखाड़ ले गए जिम्मेदार*

*डिप्टी सीएम की योजना को चौपट करने में लगे अराजक तत्व पर कार्यवाही की मांग*

*5 करोड़ की लागत से डेढ़ लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी निर्माण में लगा ग्रहण*

कोखराज कौशांबी योगी सरकार में सरकारी योजनाएं किस कदर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है इसका अंदाजा लगाया जाना भी कठिन हो गया है बीते कुछ वर्षों से योगी सरकार के सरकारी योजनाओं में दर दर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और अधीनस्थ मनमानी पर उतारू है भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला फिर सामने आया है सिराथू तहसील क्षेत्र के काशिय पश्चिम ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति के लिए लगभग पांच करोड़ की लागत से डेढ़ लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था पानी टंकी निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर भूमि पूजन कर दिया गया और लाखों रुपए खर्च कर बोरिंग शुरू हो गयी लेकिन रातों-रात बोरिंग की मशीन अराजक तत्व उखाड़ ले गए हैं जिससे पानी टंकी का निर्माण अधर में लटक गया है

सिराथू तहसील क्षेत्र के कशिया पश्चिम ग्राम सभा में पानी टंकी निर्माण के लिए डिप्टी सीएम के प्रयास पर पानी टंकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया जमीन चिन्हित कर भूमि पूजन किया गया था फिर बोरिंग शुरू हुई सरकारी खजाने से लाखों रुपए की रकम खर्च करने के बाद 300 फिट तक बोरिंग कर दी गई बोरिंग सफल हो गई पाइप डाल दिए गए लेकिन फिर अचानक पता नहीं जिम्मेदारों को क्या हो गया की बोरिंग की मशीन उखाड़ लिया गया है बोरिंग के बाद मशीन उखाड़ लिए जाने के मामले में ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं जिस समय पानी टंकी निर्माण के लिए भूमि पूजन हो रहा था उस वक्त कुछ सपा नेताओं ने पानी टंकी निर्माण और बोरिंग का विरोध किया था उनका कहना था कि जिस सरकारी जमीन में पानी टंकी के लिए बोरिंग शुरू हुई है वह जमीन लेखपाल ने उन्हें दे दी है

पानी टंकी निर्माण के लिए 19 मार्च को ग्राम प्रधान ने सरकारी जमीन पर भूमि पूजन कर पानी टंकी निर्माण का शिलान्यास कराया था लेकिन शुभारंभ के बाद पानी टंकी निर्माण पूरा नहीं हो सका उसके पहले ही सरकारी नुमाइंदों से सांठगांठ कर अराजक तत्वों ने सरकारी पानी टंकी के निर्माण में व्यवधान डाल दिया है आरोप तो यहां तक लगाए जा रहे हैं कि भाजपा सरकार के कार्यों से बौखलाए कुछ छुट भैया सपा नेताओं के दबाव में लेखपाल रियाज अहमद ने मामले को अंजाम दिया है कुछ लोगों ने तो लेखपाल रियाज अहमद पर आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल ने सरकारी जमीन को पट्टे पर देकर लाखों वसूली करने की नियत से बोरिंग मशीन को उखाड़ दिया है मशीन उखाड़ने के बाद लेखपाल ने बोरिंग की सरकारी मशीन को कबाड़ी के यहां बेच दिया या फिर घर उठा ले गए हैं यह जांच का विषय है जिस जमीन पर सरकारी बोरिंग हो रही थी वह कीमती जमीन है और जमीन को पट्टे पर दे कर ग्रामीणों को कब्जा कराने की आड़ में लेखपाल लाखों को वसूली करने लगे हैं जिससे उन्हें सरकारी जमीन पर बोरिंग अच्छी नहीं लगी और उन्होंने बोरिंग की मशीन उखाड़ कर सरकारी जमीन बेचकर लेखपाल मालामाल होने के जुगाड़ में लगे हैं कुछ भी मामला हो लेकिन बड़ी जांच का विषय है पानी टंकी निर्माण के बोरिंग के बाद सरकारी सामान को उखाड़ लिया जाना गंभीर मामला है लेकिन अभी तक मामले में विभागीय अधिकारियों ने जांच कराकर दोषियों को दंडित करने का प्रयास नहीं किया है जिससे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है लाखों खर्च कर करने के बाद बोरिंग उखाड़ लिए जाने के बाद लाखों के नुकसान की भरपाई आखिर किससे की जाएगी इस गंभीर विषय लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है |

Taza Khabar