कौशांबी 03 मार्च*क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव*
*कौशाम्बी।**कानून व्यवस्था चुस्त – दुरुस्त बनाए रखने हेतु एक ही जगह पर काफी दिनों से जमें कई क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा बदलाव किया गया। सोमवार के दिन ट्रांसफर लिस्ट जारी कर सार्वजनिक रूप से जानकारी दी गई। मंझनपुर सीओ रहे योगेंद्र कृष्ण नारायण को चायल सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में रहे अभिषेक सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सीओ मंझनपुर बनाया गया। पर्यवेक्षक अधिकारी शाखा रहे अवधेश कुमार विश्वकर्मा अब सम्भालेंगें सिराथू सर्किल की कमान। चायल सीओ रहे श्यामकांत को क्षेत्राधिकारी आंकिक के साथ – साथ न्यायिक सम्मन सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ समेत सभी शाखाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

More Stories
कौशाम्बी13मई26*ई-रिक्शा व दो बैटरी चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद,दो शातिर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 श्री श्री रवि शंकर को संजीव मिश्रा की बधाई*
अयोध्या13मई26*श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रहा निर्मल जल,न्यू इंडिया एश्योरेंस की सराहनीय पहल