February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज ११फरवरी 26  * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रयागराज,*  रोजगार अधिकार अभियान की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए बजट में घोषणा की जाए, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। यह बेहद चिंताजनक है और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बजट में रोजगार सृजन को लेकर महज प्रोपेगैंडा है। बजट में उल्लेख है कि 50 लाख करोड़ रूपये निवेश के एमओयू हुए हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश से पूंजी पलायन हो रहा है, साथी बेकारी भयावह स्थिति के चलते श्रमशक्ति का पलायन हो रहा है। कारपोरेट घरानों द्वारा निवेश की बात छोड़िए सरकारी आंकड़ों में ही लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का आधा हिस्सा विकसित प्रदेशों में चला जाता है। प्रदेश में एमएसएमई संकटग्रस्त है, इसके लिए भी कुछ नहीं किया गया जो उल्लेख लायक हो

कौशांबी ८ फ़रवरी २६*दावत से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत*

कौशांबी ८ फ़रवरी २६*दावत से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत*

*सीसीटीवी फुटेज की आधार पर पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की कर रही है तलाश*

*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार की रात साढ़े दस बजे दावत से लौट रहे बाइक सवार को तेज गति वाहन ने टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा है वह गंभीर रूप से घायल हो गया है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृतक घोषित कर दिया है जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी दिनेश कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र बनवारी लाल शनिवार की शाम इचौली से मंझनपुर दावत खाने बाइक से गए थे मंझनपुर में दावत खाने के बाद दिनेश कुमार वापस बाइक से अपने गांव लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार कादीपुर मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे पहुंचे किसी तेज गति वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर घायल हो गए हैं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते घर परिवार के लोग पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया सीसीटीवी फुटेज की आधार पर पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है