कौशांबी २५ दिसंबर २५ * *खाद्य सामग्रियों की बिना जांच किए नष्ट कराई जा रही सामग्री पर खड़े हैं सवाल*
*कौशांबी।* खाने पीने के सामानों की क्वालिटी की गुणवत्ता को बनाने के लिए सरकार ने फूड विभाग में अफसरों की तैनाती की है जिसमें तमाम अधिकारियों को सरकार प्रत्येक महीने वेतन देती है लेकिन फूड विभाग के अधिकारियों ने खाने-पीने की दुकानों की जांच और खाने पीने के सामानों की क्वालिटी के नाम पर आतंक मचा रखा है जिन दुकानों से इन्हें मोटी रकम मिलती है उनके सामानों की जांच नहीं होती और जिन दुकानों से इनको मोटी रकम नहीं मिलती उनके सामानों को घटिया बता करके पूरा सामान नष्ट कर दिया जाता है सवाल उठता है कि किसी भी दुकान में मौजूद सामानों को बिना लैब जांच के कैसे घटिया क्वालिटी का साबित किया जा सकता है इन अधिकारियों को कौन सा अधिकार मिला है जिससे यह बिना जांच के सामानों को घटिया साबित कर नष्ट कर देते हैं चर्चाओं पर जाए तो इन अधिकारियों के पास एक फार्मूला है जिससे पैसा मिल गया उनके सामान की क्वालिटी बेहतर है और जिससे पैसा नहीं मिला उनके सामान की क्वालिटी घटिया बता कर उनको नष्ट करके दुकानदारों का हजारों लाखों का नुकसान कर दिया जाता है जिससे दुकानदार इनके दबाव में आ जाते हैं और उनके घूस की रकम देने के लिए मजबूर हो जाते हैं इसी तरह का ताजा मामला फिर देखने को मिला है क्रिसमस डे पर जांच के नाम पर फूड इंस्पेक्टर्स का आतंक दिखाई पड़ा है जिलाधिकारी के आदेश पर और सहायक आयुक्त खाद्य श्रीमती ममता चौधरी के निर्देश पर क्रिसमस पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा जनपद के विभिन्न बेकरी और केक शॉप का निरीक्षण किया गया।घना का पुरवा स्थित सूर्या बेकरी से पेस्ट्री केक का नमूना लेकर लगभग 20 बोतल एक्सपायरी फ्लेवर्स और 10 किग्रा खराब केक को नष्ट कराया गया। जबकि मौके पर कोई जांच मशीन नहीं थी मंझनपुर स्थित अंशिका बेकर्स से पेस्ट्री केक और टेवा स्थित केशरवानी बेकर्स से पेस्ट्री केक का नमूना लेकर लगभग 15 बोतल फ्लेवर्स और 10 किग्रा केक नष्ट कराया गया। जबकि खाने-पीने की सामानों की जांच नहीं की गई केवल दबाव बनाने के लिए सामान को घटिया बता कर नष्ट कर दिया गया खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार डॉ भरत कुमार मिश्रा और अरविंद कुमार सिंह शामिल रहे टीम में शामिल कुछ कर्मी वसूली के लिए आतंक का पर्याय बने हुए हैं।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट