February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया

कोलकाता 22 फ़रवरी 26*पश्चिम बंगाल मे हुई संयुक्त बैठक मे दो दलों ने लिया निर्णय 

संयुक्त बयान

कोलकाता 22 फ़रवरी 26*पश्चिम बंगाल मे हुई संयुक्त बैठक मे दो दलों ने लिया निर्णय 

 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) मास लाइन और “लिबरेशन” से अलग हुए हिस्से (भूतपूर्व भाकपा(माले) पश्चिम बंगाल राज्य सांगठनिक कमेटी), इन दो कम्युनिस्ट क्रान्तिकारी संगठनों के प्रतिनिधि आपस में मिले और उन्होंने भारत में नव जनवादी क्रान्ति से संबंधित अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उनकी चर्चा में विशेष रूप से सभी कम्युनिस्ट क्रान्तिकारी ताकतों, पार्टियों, ग्रुपों और व्यक्तियों को एकताबद्ध कर अखिल भारतीय एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी के गठन का मुद्दा; आरएसएस-भाजपा के बढ़ते फासीवादी खतरे को परास्त करने के लिए आरएसएस-भाजपा विरोधी सभी ताकतों — वाम, जनवादी, धर्म निरपेक्ष और कांग्रेस सहित शासक वर्ग की विपक्षी पार्टियों — की गोलबंदी का मुद्दा; तथा वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल की ठोस परिस्थिति के ठोस विश्लेषण के आधार पर जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए भाजपा विरोधी और तृणमूल विरोधी ताकतों — कम्युनिस्ट क्रान्तिकारी, वाम, जनवादी और धर्म निरपेक्ष ताकतों की गोलबंदी का मुद्दा शामिल रहा। गहन चर्चा के पश्चात वे साझी समझदारी पर पहुंचे। वे इस पर भी सहमत हुए कि एकता को स्थाई बनाए रखने के लिए और फूटपरस्ती को रोकने के लिए जीवंत अंत: पार्टी जनवाद का होना नितांत आवश्यक है।

इस व्यापक समझदारी के साथ, ये दोनों संगठन एक संगठन, भाकपा (माले) मास लाइन में, विलय करने पर सहमत हुए।

हम आशावान हैं कि इस विलय का देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत अन्य कम्युनिस्ट क्रान्तिकारी संगठनों के साथ चल रही एकता वार्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिनके साथ हमारी काफी हद तक अवस्थानगत नजदीकी है।

हम एक बार फिर एक महत्वपूर्ण बिन्दु को बुलंदी के साथ सामने रखना चाहते हैं :
वह यह कि हमारा लक्ष्य है ऐतिहासिक नक्सलबाड़ी जनउभार के जरिए सामने आई ताकतों, भारत की सामाजिक जनवादी पार्टियों में क्रान्तिकारी सोच के समूहों और व्यक्तियों तथा वर्ग और जन आन्दोलनों से उभरकर आ रहे अगुवा तत्वों को एकताबद्ध कर एकल एकीकृत शक्तिशाली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण करना।

भाकपा(माले) मास लाइन की ओर से
कामरेड प्रदीप सिंह ठाकुर एवं अलिक चक्रवर्ती

भाकपा(माले) एसओसी की ओर से
सोमनाथ चटर्जी एवं तपन मुखर्जी
21 फरवरी 2026

Taza Khabar