March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

केशरियाजी,24 दिसम्बर*प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर का निरीक्षण कर शिविर में भाग ले रहे 22 विभागाें के कार्य का भीड बेक लिया

केशरियाजी,24 दिसम्बर*प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर का निरीक्षण कर शिविर में भाग ले रहे 22 विभागाें के कार्य का भीड बेक लिया

केशरियाजी,24 दिसम्बर*प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर का निरीक्षण कर शिविर में भाग ले रहे 22 विभागाें के कार्य का भीड बेक लिया

विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने आज उपखण्ड केशरियाजी की ग्राम पंचायत माण्डवा फला मेंआयाेजित प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर का निरीक्षण कर शिविर में भाग ले रहे 22 विभागाें के कार्य का भीड बेक लिया । उन्हाेने शिविर में राज्य की विभिन्न याेजनाओं की जानकारी देने के बाद विभिन्न जनकल्याणकारी याेजनाओं से लाभानि्वत लाभार्थियाें काे पंचायती राज विभाग के 58आवासीय पट्टे,71 पेन्शन पीपीओ,33 जाेब कार्ड, 44 आवास स्वीकृत पत्र वितरण किये ।राजस्व विभाग‌ के 18 कृषि प्रयाेजनार्थ भूमि आवंटन,आबादी आवंटन के 4 प्रकरण,4 बंटवारा प्रकरण,सार्वजनिक उपयाेग के लिए 3 आवंटन,23 सीमाज्ञान,107 नामान्तरकरण,75 शुद्धीकरण,एक हजार 47 जन्म/मृत्यु/विविध प्रमाण पत्र वितरण किये ।चिकित्सा‌ विभाग द्वारा पांच दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण किये ।कृषि विभाग द्वारा दाे किसानाें काे किटनाशक छीडकाव मशीने,ग्राम पंचायत के सरपंच काे पीने के पानी की जांच मशीन दी गई । पांच महिलाओं काे सब्जी बीज‌ के पाकेट वितरण किये । यह जानकारी विकास अधिकारी हिंगलाजदान चारण ने दी ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी गाेविन्दसिंह रतनू ने की ।मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि जिला‌ परिषद सदस्य कालुराम मीणा, पंचायत समिति की प्रधान केशर देवी मीणा,उप प्रधान शंकरलाल कलासुआ थे।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच बद्रीलाल मीणा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कलासुआ,साेमेश्वर मीणा,पूर्व उप सरपंच पूजाराम मीणा,विकास अधिकारी जिंगलाजदान चारण,तहसीलदार लाल शंकर बुनकर,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव पंडित माेहनलाल औदिच्य सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।