March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कुशीनगर17फरवरी*उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हो गया. देखे विस्तार से----

कुशीनगर17फरवरी*उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हो गया. देखे विस्तार से—-

कुशीनगर17फरवरी*उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ बड़ा हादसा. देखे विस्तार से—-

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हो गया. यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 11 बच्चों और महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब शादी से संबंधित रस्में निभाई जा रही थीं. इस दौरान बच्चे और महिलाएं कुएं के स्लैब पर बैठे थे, जो वजन ज्यादा हो जाने के कारण टूट गया और सभी कुएं में गिर गए. हादसे ने शादी की खुशियों का मातम में बदल दिया है. फिलहाल, प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई है. शवों को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया है.
इन मृतकों की हुई पहचान
1- पूजा यादव (20) पुत्री बलवंत
2- शशिकला (15) पुत्री मदन
3- आरती (13) पुत्री मदन
4- पूजा चौरसिया (17) पुत्री राम बड़ाई
5- ज्योति चौरसिया(10) राम बड़ाई
6- मीरा (22) पुत्री सुग्रीव
7- ममता (35) पत्नी रमेश
8- शकुंतला (34) पत्नी भोला
9-परी (20) पुत्री राजेश
10- राधिका (20) पुत्री महेश कुशवाहा
11- सुंदरी (9) पुत्री प्रमोद कुशवाहा

Taza Khabar