Big Breaking News kanpur
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा
कानपूर नगर *शहर के विकास पर हिटलरशाही हुई हावी, सच बोलने पर पत्रकार पर एफआईआर,, उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर,, बेगुनाहों पर ज़बरन दर्ज हो रहे मुकदमे
शहर में विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है, लेकिन जब एक पत्रकार ने जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
भ्रष्टाचार और अपराध को उजागर करने पर पत्रकार जितेंद्र कमल को निशाना बनाना सत्ता और प्रशासन की हिटलरशाही मानसिकता को उजागर करता है।
सूत्रों के मुताबिक, सड़क, नाली, सीवर, बिजली और बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। विभागीय अधिकारी जनता को गुमराह कर रहे हैं और योजनाओं के नाम पर केवल कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता को सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीन पर हकीकत शून्य है।भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
आरोप है कि सत्ता के संरक्षण में कुछ नेता और अधिकारी एकछत्र राज चला रहे हैं और उनकी पोल खोलने वालों को डराने का खेल जारी है।
जनता के बीच सवाल यह है कि सच बोलना अपराध है या भ्रष्टाचार उजागर करना गुनाह है,क्या लोकतंत्र में पत्रकारिता की आवाज को दबाया जा रहा है?
यह है शहर में हिटलरशाही या विकास का नया मॉडल? जनता जवाब चाहती है!

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*शिवरात्रि का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया, अनिल कुमार ने की पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ