February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कानपुर नगर*माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026, जो 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक संपन्न होंगी, उनकी तैयारियों को लेकर बुधवार को एचबीटीयू विश्वविद्यालय के शताब्दी भवन में बैठक आयोजित की गई। शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुपालन में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि से पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण की सुदृढ़ व्यवस्था, सीसीटीवी की सतत निगरानी, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 92,444 परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनपद में हाईस्कूल के कुल 46430 एवं इंटरमीडिएट के कुल 46014 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । जनपद के 124 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी जिनमें 07 राजकीय माध्यमिक विद्यालय,73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं 44 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा होगी।

बोर्ड परीक्षा
को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है ।

जोनल मजिस्ट्रेट
09,

सेक्टर मजिस्ट्रेट 16,

स्टैटिक मजिस्ट्रेट
124,

केन्द्र व्यवस्थापक
124,

बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक
124,

श्री रंजीत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट कानपुर नगर ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई एवं संरक्षण तथा सचल दल की सुरक्षा हेतु सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। किसी भी अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई।

डॉ विवेक चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कानपुर नगर ने केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को एक समन्वित टीम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत वर्षों में आई कठिनाइयों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी समाधान पर जोर दिया। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कंट्रोल रूम को पूर्णतः सक्रिय रखते हुए परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।

डॉ० सन्तोष कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर ने शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों से उपस्थित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को अवगत कराया और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में समस्त जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी तथा सचल दल प्रभारी उपस्थित रहे। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Taza Khabar