May 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर31जनवरी*ग्रैंड पेरेंट्स डे पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाया जलवा*

कानपुर31जनवरी*ग्रैंड पेरेंट्स डे पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाया जलवा*

कानपुर31जनवरी*ग्रैंड पेरेंट्स डे पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाया जलवा*

कानपुर महानगर 29 जनवरी चिल्ड्रन केयर मिशन स्कूल पनकी ने ग्रैंड पेरेंट्स डे मना कर बच्चों के दादा दादी नाना नानी को सम्मानित करने के लिए शाल भेंट की गई जिनसे आशीर्वाद लिया गया साथ ही राधा बल्लभ धाम गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया
श्री राधा बल्लभ धाम गेस्ट हाउस का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कल्याणपुर सतीश निगम द्वारा फीता काटकर किया गया साथ ही चिल्ड्रन केयर मिशन स्कूल द्वारा मनाए जा रहे ग्रैंड पेरेंट्स डे के मौके पर पूर्व विधायक द्वारा स्कूली बच्चों स्कूल के छात्र छात्राओं के दादा दादी नाना नानी को सम्मानित करने का दृढ़ संकल्पित विद्यालय के प्रबंधक रजोले अवस्थी द्वारा उन्हें शाल भेंट कर विधायक द्वारा सम्मानित कराया गया इसके अलावा क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग एवं सम्मानित लोगों को भी साल भेंट की गई विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा कठिन एवं लगातार परिश्रम कर नन्हे मुन्ने बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार कराने की भूमिका की सराहना की गई जिस कारण वह छोटे बच्चों द्वारा अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक एवं अपनी कला का प्रदर्शन कराने का मौका मिला जहां इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा अपना जलवा दिखाना कारगिल युद्ध जीत का परचम लहराना एवं तेरी उंगली पकड़ कर चला ममता के आंचल में पला अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम से लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाने को मजबूर किया इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रजोले अवस्थी ने बताया कि मैं गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने विद्यालय की धारणा के अनुसार विद्यालय के बच्चों के दादा दादी और नाना नानी को वार्षिकोत्सव के मौके पर उन्हें शाल देकर सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है जो लगातार करता चला आ रहा हूं जिससे मुझे एक नई ऊर्जा मिलकर अपने मार्ग पर निरंतर बढ़ता चला जा रहा हूं और साथ ही बताया कि अपने से बड़ों का सम्मान करना माता पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लेना सबसे बड़ा महत्वपूर्ण कार्य है जो साक्षात देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सही रास्ते पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है जिन लोगों के द्वारा ऐसा कार्य नहीं किया जाता है उन्हें हमेशा मुसीबत से ही लड़ना पड़ता है

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य रेनूबाला,ऋषभ मिश्रा, अमित पांडे, वीरेंद्र अवस्थी ओमकार सिंह,अशोक दुबे,दिनेश बाजपेई,जय दीक्षित,विनय कुमार, आनंद पांडे आदि मौजूद रहे