*कानपुर चौबेपुर ब्रेकिंग*
कानपुर29जुलाई23*लोहिया-टी टी आर सी के प्रशिक्षणार्थिओं को राष्ट्रीय कौशल योगता प्रमाण पत्र वितरण किया गया*
चौबेपुर लोहिया कॉर्प लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षण संस्था टी टी आर सी के प्रशिक्षणार्थिओं को भारत-सरकार के अधीन राष्ट्रीय व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद ( एन सी वी ई टी ) मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय कौशल योग्यता प्रमाण पत्र संस्थान के आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए गये । यह प्रमाण पत्र एन सी वी ई टी से संबंध टैक्टाइल सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा विभिन्न विधाओं-लूम ऑपरेटर , टेप प्लांट , ऑपरेटर एवं वाइंडर ऑपरेटर इत्यादि क्षेत्रों में दिया जाता है, लोहिया- टी टी आर सी देश का एकमात्र प्रशिक्षण संस्थान है जो विगत एक दशक से क्षेत्र के युवकों को प्रशिक्षित कर देश एवं विदेश में रोजगार प्रदान कर रहा है।
संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से ,, टी टी आर सी ,, के निदेशक राजीव द्विवेदी ,, जी टी टी सी ,, के निदेशक कामदा सान उपस्थित रहे , तथा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। प्रशिक्षणार्थियों को कौशल राष्ट्रीय योग्यता प्रमाण पत्र लेबल 3, सभी अतिथियों एवं टी टी आर सी ,, के प्रशिक्षक गण राजीव द्विवेदी, कामदा सान, जितेंद्र आर्य, राजीव गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। टी टी आर सी के प्रशिक्षण प्रभारी राम नारायण गोस्वामी, आनंद यादव, अमित तिवारी, शिव किशोर इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमन पांडे ने किया।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!