कानपुर27दिसम्बर23*थाना शिवराजपुर के सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी होने की घटना का 24 घंटे में सफल अनावरण*
चौबेपुर से राजेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
दिनांक 26 दिसंबर को थाना शिवराजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक 3 वर्षीय बच्चे को चोरी करने की घटना प्रकाश में आई थी। शिवराजपुर थाने की टीम एवं पश्चिमी जोन की एसओजी टीम के संयुक्त एवं अथक प्रयासो के द्वारा इस घटना का सफल अनावरण , अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के भीतर ही कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा टीम को इस सराहनीय कार्य के लिये 25000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
*विवरण*
थाने पर बच्चा गायब होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अभियोग पंजीकृत करके ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरा देखने, मैन्युअल आधार पर सैंकड़ों लोगों से पूछताछ कर सूचना एकत्र करने एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से लाभप्रद जानकारी इकट्ठा करने के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
विवेचना में एक महिला द्वारा उक्त बच्चे को ले जाने का वीडियो सामने आया। महिला एवं बच्चे का फोटो अस्पताल, ऑटो स्टेंड, रेलवे स्टेंड आदि में पूछताछ की गई। जिसके आधार पर महिला की पहचान पूजा चौहान निवासी गौरा नेवादा, शिवराजपुर के रूप में हुई। तत्काल महिला की तलाश में टीम निकाली गईं एवम अभियुक्ता को पुलिस हिरासत में लिया गया। बच्चा भी महिला के पास से सकुशल बरामद हुआ है।
*पूछताछ का विवरण*
गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया है कि उसका अपने पति से विवाद हो जाने के बाद पति बच्चों को लेकर अलग हो गया था। उसे बच्चे की ललक थी, जिस कारण उसने ये बच्चा चोरी कर लिया था।
[27/12, 9:24 pm] Rajendra Kumar Knp Ps Chaubepur: शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा चोरी का खुलासा हुआ

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*