कानपुर27अगस्त23*सर्वदलीय गौरक्षा मंच का आंदोलन एक शाम गौ माता के नाम, गौ कवि सम्मेलन।*
*दिल्ली जंतर मंतर पर एक शाम गौ माता के नाम।*
*विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।*
*कानपुर।* 7 नवंबर 1966 गौरक्षा आंदोलन के मुख्य आयोजक संत पूज्य धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज की कट्टर अनुयाई राष्ट्र व्यापी गौरक्षण संस्था सर्वदलीय गौरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षी धर्मवीर ठाकुर जयपाल सिंह नयाल सनातनी के नेतृत्व में आज रविवार 27 अगस्त एकादशी तिथि पर नई दिल्ली संसद भवन थाने के अंतर्गत जंतर- मंतर धरना क्षेत्र पर एक शाम गौमाता के नाम कवि सम्मेलन, गौ संकीर्तन यात्रा, गौ भजन संध्या तथा चाय पर गाय की चर्चा का दिव्य आयोजन दिल्ली, हरियाणा, यूपी और एनसीआर के गौभक्तों द्वारा किया गया।
कार्यकर्म का मुख्य उद्देश था सभी राजनीतिक पार्टियों को सामूहिक निवेदन दिल्ली की देश हित में सोचने वाली, 75 साल से गौरक्षा के आंदोलनों को देखते- सुनते आ रहे जागृत मीडिया बंधुओं, मीडिया घरानों के माध्यम से वर्तमान सरकार और समस्त देश की राजनैतिक पार्टियों तक हाथ जोड़कर भजन कीर्तन करते हुए गौमाता के वंश को बचाने की गुहार लगाना।
साथ ही एक चेतावनी भी सभी राजनैतिक पार्टियों को विनम्रता से दी गई की अगर आप 2024 में आम चुनावों से पूर्व सर्वदलीय गौरक्षा मंच की सिर्फ इन चार मांगों पर गौर नही करते तो हम और हमारे 3 करोड़ प्रत्यक्ष गौ प्रेमी आम चुनावों में भाग नही लेंगे । ( अप्रत्यक्ष 100 करोड़ देश की गौभक्त जनता का भी साथ लेने की कोशिश ) चुनाव के दिन हम उपवास रखेंगे और घर में बैठकर सुरभि महामंत्र का जप करेंगे ।
*हमारी मांगे ..*
1) गौ माता को राष्ट्र माता ( राष्ट्रीय प्राणी ) घोषित करे ।
2) भारत में बचे हुए लगभग 8 करोड़ देशी गौवंश के चारे, पानी की व्यवस्था सरकार करें ।
3) भारत में देशी गौवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे और गौवंश काटने पर हत्या (302) का केस चले।
4) केंद्र सरकार गौ मंत्रालय का गठन करे । धन्यवाद
सभी पार्टी प्रमुखों को जय गौ माता जय गोपाल ।
राजर्षी जयपाल सिंह नयाल सनातनी (9849702915 ) राष्ट्रीय अध्यक्ष ; सर्वदलीय गौरक्षा मंच धर्मसम्राट स्वामी करपात्री का कट्टर अनुयाई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”