February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर27अगस्त23*वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत एक अत्यधिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,

कानपुर27अगस्त23*वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत एक अत्यधिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,

कानपुर27अगस्त23*वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत एक अत्यधिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,

भारतीय जनता पार्टी कौशलपुरी मंडल में आज वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत एक अत्यधिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित मन की बात, मतदाता जोड़ने / कटवाने को लेकर तथा
अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्रा ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा में सफलतापूर्वक पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाइयां दी ।डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि यह मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार द्वारा ही संभव हो सका है कि आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में सफल हुआ है ।2024 के लोकसभा चुनाव को सभी कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाएं ,ऐसा आवाहन प्रदेश संयोजक के द्वारा किया गया ।बैठक की अध्यक्षता आदरणीय मंडल अध्यक्ष धीरज साहू जी एवं संचालन महामंत्री भानु प्रताप जी द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष डॉ जन्मजय जी एवं , शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य रूप से बैठक में आकाश शुक्ला जी मंडल प्रभारी भूपेंद्र जी एवं मंडल पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ एवं कनिष्क कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
भवदीय
धीरज साहू
मंडल अध्यक्ष