कानपुर26जनवरी24*75 वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकनायक जनता बाजार व्यापार मंडल ने झंडा रोहण के उपरांत मिठाई बाँट कर खुशियां मनायी*
लोकनायक जनता बाजार पनकी मे तिरंगा झंडा फहरा कर राष्ट्रगान गाकर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया और मिष्ठान वितरण कर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।
*कानपुर महानगर:* लोकनायक जनता बाजार व्यापार मंडल प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय पर्व का 75 वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुकानदारों ने मिलजुल कर झंडा रोहण दिवस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सभी व्यापारी वर्ग अपनी संस्थानों को बंद कर झंडा स्थल कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कार्यक्रम में आयें मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश बाजपेई व पूर्व पार्षद राजन शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया झंडारोहण करने के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाए और अंत में सभी ने एक दूसरे को मिलकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री संजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि दिनेश बाजपेई ने बताया कि 75 वॉ गणतंत्र दिवस के अलावा साथ में एक और हर्ष का विषय है की 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा भी राष्ट्र निर्माण की नीव बनी है वही उन्होंने व्यापार मंडल के महामंत्री संजय सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि 660 मेगावाट प्लांट में आ रहे समस्याओं को बहुत ही सुगम तरीके से समाधान करवाया बिना किसी दुकान की टूट फुट हुए बिना सेतु निगम द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो रहा है व्यापार मंडल की अथक प्रयास से सभी व्यापारियों की रोजी-रोटी वहीं पर काबिज है । पूर्व पार्षद राजन शुक्ला ने 75 वॉ गणतंत्र दिवस की आए हुए समस्त व्यापारियों को बधाई दी एवं भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भावुक संबोधन किया।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक रहे लोकनायक जनता बाजार के महामंत्री संजय सिंह ने अहम भूमिका निभाई ।
इस कार्यक्रम मे , पनकी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाल,पार्षद आरती त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, चंद्र मोहन मिश्रा, एडवोकेट, मनोज भटनागर,अमर सिंह (एडवोकेट), अश्वनी पाल, कुशाग्र कोहली,राजेश रस्तोगी,आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*