जिलाधिकारी अपडेट 26 अप्रैल 2023 कानपुर नगर।
कानपुर26अप्रैल*लॉटरी प्रक्रिया में चयनित बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के सम्बंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आर0टी0ई0 ( नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत) “अलाभित” समूह एवं “दुर्बल वर्ग ” के परिवार के बच्चों का स्कूलों में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से प्रवेश हेतु प्रथम एवं द्वितीय लॉटरी प्रक्रिया में चयनित बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के सम्बंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए :-
1- जनपद कानपुर नगर में 14 मार्च 2023 को हुई प्रथम लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत 4190 छात्र-छात्राओं का आवंटन स्कूलों में हुआ है तथा 19 मार्च 2023 को हुई दूसरी लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत 2836 छात्र-छात्राओं का स्कूलों में प्रवेश हेतु आवंटन हुआ ।
2- समस्त स्कूलों द्वारा प्रथम चरण के चयनित छात्र छात्राओं का प्रवेश प्रत्येक स्थिति में 05 मई तक सुनिश्चित किया जाए तथा दूसरे चरण में चयनित छात्र-छात्राओं का प्रवेश प्रत्येक स्थिति में 15 मई तक सुनिश्चित किया जाए।
3-जिन स्कूलों द्वारा चयनित बच्चों के प्रवेश नहीं लिए जा रहे है, उन स्कूलों से संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा स्कूलों से समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों के प्रवेश कराना सुनिश्चित करें।
4-खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों द्वारा आवंटन के बावजूद बच्चों के प्रवेश नहीं लिए जा रहे हैं, उन विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करना सुनिश्चित करें।
5-जिलाधिकारी द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर बाजार ,शास्त्री नगर, प्रेम नगर तथा किदवई नगर को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में आवंटन के बावजूद प्रवेश नहीं लिए जा रहे हैं, जिसके क्रम में आप द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ।यदि 15 मई तक प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में चयनित बच्चों के प्रवेश नहीं हुए तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
6-अपर जिलाधिकारी न्यायिक,जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी की समिति बनाते हुए दोनों चरणों में चयनित छात्रों के प्रवेश न लेने वाले विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ 28 अप्रैल को बैठक करते हुए चयनित छात्रों के प्रवेश में आ रही बाधाओं को दूर कराते हुए उनका प्रवेश कराना सुनिश्चित करें ।

More Stories
लखीमपुर खीरी 19 मार्च 26*बड़ी धूमधाम से मनाई गयी झूलेलाल जयंती
जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।
नई दिल्ली 19 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*