कानपुर26अप्रैल*डॉक्टर की लापरवाही से किसान की 20 भेड़ों की मौत 11 की हालत नाजुक।
*मगलवार देर रात से हालत हुई थी खराब बुधवार को 20 भेड़ों की मौत*
फोटो 1/पशुबाड़ा में मृत पड़ी भेड़ व उनके बच्चे
बिल्हौर (शिवराजपुर) डॉक्टर की लापरवाही से किसान को लाखो रुपए का नुकसान हो गया।एक साथ 20 भेड़ों के मरने से किसान को सदमा सा बैठ गया है। क्षेत्र के रौतापुर गांव में बुधवार को कृमि नाशक दवा पिलाने से 20 भेडो की मौत हो गई यह देख पशुपालक में खलबली मच गई पशुपालक ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है
गांव निवासी रामकुमार उर्फ छोटे राठौर ने बताया कि उनके पास 50 भेड़ है। दिलीप नगर स्थित सरकारी उपस्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक विष्णु कमल ने उन्हें कुछ दिन पहले कृमि नाशक दवा पशुओं के लिए दी थी। पशु चिकित्सा विभाग से मिली दवाई को खिलाने के बाद मंगलवार देर रात से भेड़ों की हालत खराब होने लगी थी।बुधवार सुबह तक 20 भेड़ एक एक कर मर गई है।इस घटना से भेड़ पालक को लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने उपस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिवराजपुर थाने में तहरीर दी है वही इस संबंध में पूछे जाने पर उप पशु स्वास्थ्य अधिकारी विष्णु कुमार ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व भेड़ पालक छोटे राठौर ने दवा की मांग की थी,उन्होंने बताया की भेड़ों को बीमारी से बचाने कृमि नाशक दवाई दी जाए।किसान को बताया गया कि दस किलो की भेड़ को एक एमएल व 50 किलो की भेड़ को 5 एलएल दवा दी जाए। दवा की सही खुराक ना पिलाने से इस तरह की घटना हुई है।

More Stories
लखीमपुर खीरी 19 मार्च 26*बड़ी धूमधाम से मनाई गयी झूलेलाल जयंती
जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।
नई दिल्ली 19 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*