कानपुर26अक्टूबर23*सपा विधायक इरफान सोलंकी को लगभग दो माह बाद महाराजगंज जेल से गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया।*
*कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी को लगभग दो माह बाद महाराजगंज जेल से गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया।*
*कोर्ट जाते वक्त इरफान ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और बोले कि मेरे साथ फैसला नहीं इंसाफ होगा।*
*आगजनी से संबंधित मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इसी बीच रिजवान की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी।*
*जो अभी लंबित है। फैसला आने तक बचाव पक्ष सुनवाई टालने की कोशिश में लगा था।*
*लेकिन पिछले दिनों कोर्ट ने सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म करके अभियोजन को बहस शुरू करने के निर्देश दे दिए थे।*
*इसके बाद एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में बहस शुरू कर दी थी। दो दिन चली बहस में नौ गवाहों के बयान पढ़कर सुनाए जा चुके हैं।*
*अभियोजन की बहस अपने अंतिम दौर में है।*
*मामले में रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मोहम्मद शरीफ व इसराइल आटे वाला भी आरोपी हैं।*

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**