कानपुर25दिसम्बर*पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्मदिन के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया
पंडित वीरेंद्र दुबे ( एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्मदिन के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन बिरहाना रोड में आयोजित कराया जिसमें देश के विख्यात कवियों ने सम्मेलन में आकर सम्मेलन की शोभा बढ़ाई समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती नीलिमा कटियार जी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलित करके किया समारोह के स्वागत अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र दुबे एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, कवि सम्मेलन संयोजक डॉ राधेश्याम मिश्रा एवं व्यवस्थापक दिनेश गौड ने मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती नीलिमा कटियार जी व शिक्षा विद्यालय डॉक्टर नरेंद्र द्विवेदी जी व महापौर माननीय श्रीमती प्रमिला पांडे जी सहित गणमान्य अतिथियों एवं कवियों का सम्मान शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट करके किया गया
स्वागताध्यक्ष पंडित वीरेंद्र दुबे जी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवनशैली पर प्रकाश डाला इस अवसर पर उन्होंने समारोह में उपस्थित कवियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया मुख्य अतिथि माननीय नीलिमा कटियार जी ने पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के अतुलनीय व्यक्तित्व के चित्रण पर अपना वक्तव्य दिया
कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से डॉ रणजीत सिंह, प्रशांत उपाध्याय प्रियंका शुक्ला, व्याख्या मिश्रा , डॉ राधेश्याम मिश्रा ने उपस्थित होकर समारोह का सफलतापूर्वक संचालन किया स्वागताध्यक्ष पंडित वीरेंद्र दुबे ने समारोह में आए हुए सभी अतिथियों एवं कवियों व श्रोतागणों का आभार प्रकट किया!

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट