July 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर25जुलाई2023*युवा प्रतिभाओं को साथ लेकर ही 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता-प्रतिभा शुक्ला।

कानपुर25जुलाई2023*युवा प्रतिभाओं को साथ लेकर ही 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता-प्रतिभा शुक्ला।

कानपुर25जुलाई2023*युवा प्रतिभाओं को साथ लेकर ही 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता-प्रतिभा शुक्ला।

महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आज कहा कि युवा प्रतिभाओं को साथ लेकर ही 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकसित युवा राष्ट्र की शक्ति हैं और यही शक्ति हमारे संकल्पों को पूरा करने की सामर्थ्य रखती है।
बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री नेहरू युवा संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में युवा उत्सव India@2047 के तहत अखिल भारतीय युवा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के पहले चरण के समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। इस अवसर पर प्रतिस्पर्धाएं प्रधानमंत्री के पंच प्राण थीम पर सम्पन्न हुईं।
सीएसए के कुलपति प्रो. (डा.) आनन्द कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में युवा शक्ति को अपनी विरासत पर गर्व का अहसास कराया और विकसित भारत की तरफ बढ़ते बढ़ते कदमों से परिचित कराया। उन्होंने देश के तकनीकी और आर्थिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में कृषि की अहम भूमिका रहेगी यह बात कोविड-19 के दौरान सिद्ध हुई। जबकि बड़े बड़े राष्ट्रों की आर्थिक दशा बिगड़ गई थी एकमात्र कृषि ने देश की आर्थिक स्थिति को सम्हाले रखा।
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) विनय पाठक ने कहा तकनीकी राष्ट्रवाद भारत गौरव और भारतीय राष्ट्रीयता का नव प्राणतत्व है. विकसित भारत 2047 का मूल मंत्र है।
इस अवसर पर उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति को देश का आधार बताते हुए कहा कि देश को दिशा देने का काम युवा शक्ति करती है। युवा राष्ट्र के भावी निर्माता हैं। इन्हीं पर देश का भविष्य निर्भर है।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के रीजनल डायरेक्टर (सेंट्रल जोन) श्रीकांत पांडे ने आजादी के अमृत काल, युवा शक्ति और युवाओं के दृढ़ संकल्पों का जिक्र करते हुए आजादी के बलिदान देने वाले शहीदों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सपनों को देखना और उन्हें पूरा करना आता है इसके लिए वह किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।
भाजपा व शिक्षक नेता वेणुरंजन ने नेहरू युवा केंद्र और जागरण परिवार के साथ अपने सम्बंधों को याद कर युवाओं के लिए आयोजित प्रतिस्पर्धा पर खुलकर चर्चा की। और इसे युवाओं के संकल्पों का प्राणतत्व बताया।

इससे पूर्व प्रतिस्पर्धाओं का पंजीकरण सत्र सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र के अतिथियों विधायक महेश त्रिवेदी, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. (डा.) आनन्द कुमार सिंह द्वारा पुष्पांजलि के साथ हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
अतिथियों के स्वागत में अतिथि देवो भव की परंपरा में राम स्तुति से कुसुम वर्मा के नेतृत्व में कुसुम, मुस्कान और तन्मया राय द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के युवा उत्सव के सह आयोजक जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के परिचय पर आधारित एक फिल्म प्रदर्शित की गई। एक अन्य फिल्म युवा उत्सव की थीम पंच प्राण के तत्वों को परिभाषित करती दिखायी गई।
प्रतिस्पर्धाओं के जूरी में नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन निमिष कपूर, प्रो. उमेश पाठक, दीपा सिन्हा, प्रो. पीसी पांडेय, घनश्याम पांडे, डा. विजयलक्ष्मी मिश्र, डा. कुसुम वर्मा प्राचार्य राजकीय विद्यालय, दुर्गेश पाठक कोआर्डिनेटर रेडियो जयघोष, प्रो० विजय यादव सी एस ए, कानपुर, श्री प्रभु झिंगरन, डा. राखी वाजपेयी, दूरदर्शन एंकर समरीन रिजवी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के आयोजक नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक अजय कुमार गुप्त ने किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.