कानपुर नगर सूचना विभाग
*कानपुर नगर, दिनांक 25 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर25जुलाई2023*मा0 राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की।
मा0 राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण उ0प्र0 विजय लक्ष्मी गौतम आज जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की गयी।
*बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश-*
◆ आई0जी0आर0एस0 में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए तथा गुणवत्ता की जांच हेतु शिकायतकर्ता से फीड बैक लिया जाए।
◆ ग्राम चौपालों को प्रभावी बनाया जाए तथा ग्राम चौपाल में सभी संबंधित सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए, इसके साथ ही प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए।
◆ अमृत सरोवर मा0 प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अमृत सरोवर को और बेहतर बनाया जाए।
◆ जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन डालने के बाद संबंधित फर्म से 40 दिन में सड़क की मरम्मत करवाई जाए जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन की कोई समस्या उत्पन्न न हो।
◆ श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन करा कर श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए, जिससे श्रमिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
◆ मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाए, मोटे अनाज के फायदों का प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि हो तथा लोग इसका उपयोग करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, पी0डी0 डी0आर0डी0ए0 के0के0 पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा रमेश चन्द्र, उप निदेशक कृषि चौधरी अरूण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
——————–

More Stories
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
नई दिल्ली १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल