*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
कानपुर25अगस्त23*जिला जज द्वारा बालिका गृह व बालक गृह का किया गया औचक निरीक्षण*
माननीय उच्च न्यायालय किशोर न्याय कमेटी एवं माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में शासन द्वारा संचालित संस्थान राजकीय बाल गृह बालिका स्वरूप नगर, राजकीय बाल गृह बालिका ख्योरा नवाबगंज, राजकीय बाल गृह बालक कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय प्रदीप कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश कानपुर नगर, शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी द्वारा नामित एडीएम (एल.ए.) रिंकी जायसवाल, जयदीप सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे।
संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान संस्था में कौशल विकास द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत बालिकाओं को डांस, सिलाई कढ़ाई, पार्लर का प्रशिक्षण उपस्थित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा था, निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व संस्था के अधीक्षकों को समस्त संस्था की साफ-सफाई व डॉक्टर के नियमित विजिट, बालकों / बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु आउटडोर व इनडोर खेल कराने एवं बालकों / बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संस्था में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाये जाने व बालकों / बालिकाओं की काउंसलिंग कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्देशों का अनुपालन कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
——————–

More Stories
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली7अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा