कानपुर24मई2023*मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनाः*
*कानपुर नगर, दिनांक 24 मई, 2023 (सू0/वि0)*
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री मनोज शुक्ला ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचलित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तिगत उद्यमियों को अधिकतम रूपया 10.00 लाख तक की वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करायी जाती हैं।
इसके अन्तर्गत सामान्य वर्ग के लाभार्थी हेतु पूंजीगत (सावधि) ऋण पर 4 प्रतिशत से अधिक ब्याज की धनराशि ब्याज उपादान के रूप में वित्तपोषण करने वाली बैंक को उपलब्ध कराई जायेगी। आरक्षित वर्ग, (अनुसूचितजाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक एवं महिलाओं) को पूंजीगत (सावधि) ऋण पर ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। लाभार्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आई०टी०आई०/ तकनीकी योग्यता/परम्परागत कारीगरों/सेवायोजन में पंजीकृत उद्यमियों को वरीयता प्रदान की जायेगी। इच्छुक लाभार्थी विभागीय वेबसाइट/e-portal->http://cmegp.data-center.co.in पर दिनांक 25 जून, 2023 तक अपना आवेदन
ऑनलाइन कर सकते हैं।
अन्य विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक लाभार्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, डी०आई० कैम्पस, कबीर भवन सर्वाेदय नगर कानपुर नगर से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं अथवा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के सी०यू०जी० नम्बर- 7408410805 एवं श्री सूरज प्रसाद वर्मा, अनुदेशक चर्म के मोबाइल नम्बर- 9453482117 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
——————-

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26*बिहार पुलिस सप्ताह: पुलिस अधीक्षक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इलाहाबाद २२फरवरी २६ * हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है।
लखनऊ २२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….