कानपुर24जुलाई2023*भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में हीरा लाल खन्ना इंटर कॉलेज जवाहर नगर में वृक्षारोपण किया गया। विशेष रूप से आम और जामुन के पौधों का रोपण हुआ । इस अवसर पर डॉ मिश्र ने कहा कि यदि हम ना चेते ,तो हमें पीठ पर, ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा । वातावरण में ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है । कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ती जा रही है ,इसलिए हमें पौधों का अधिक से अधिक , रोपण करना चाहिए ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आवाहन पर सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए । यदि किसी के पास खुला मैदान नहीं है तो वह 5 गमलों में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर कानपुर उत्तर के संयोजक श्री अतुल दीक्षित प्रधानाचार्य डॉ अजय पाठक दिनकर त्रिपाठी पशुपति नाथ तिवारी संजय जी शशि प्रभा त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें