कानपुर24अगस्त*किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अन्ना जानवरों से परेशान ज्ञापन दिया
जय जवान,जय किसान
चौ.महेंद्र सिंह टिकैत -अमर रहे
चौ. नरेश सिंह टिकैत -जिंदाबाद
चौ.राकेश सिंह टिकैत -जिन्दाबाद
श्री राजवीर सिंह जादौन -जिंदाबाद
पं. श्री राजपाल शर्मा -जिंदाबाद
आज दिनांक 23/08/2022 को राधेश्याम मौर्य (किसान यूनियन जिला प्रवक्ता कानपुर नगर “टिकैत”) के नेतृत्व में कानपुर तहसील अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा राजपाल ब्लॉक अध्यक्ष कल्याणपुर की अगुवाई में सैकड़ों किसान दूल गांव में अन्ना जानवरो से परेशान होकर पंचायत की और कहा यदि कल से अन्ना पशु पकड़ने की कार्यवाही नही हुई तो 26/08/2022 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कल्याणपुर ब्लॉक में होगा संबंधित मांग पत्र ब्लॉक कर्मचारी कल्याणपुर के द्वारा जिला अधिकारी महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।। जिसमे मौजूद किसान सिद्धनाथ मिश्रा,राकेश सिंह,दिनेश शुक्ला,अभिमन्यु पाल,राहुल सिंह,गोरे पंडित, बीरू, आशू सिंह,अखिलेश,कमलेश कुशवाहा आदि किसान मौजूद थे।।

More Stories
मिर्जापुर २२ फरवरी २६ * मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26*बिहार पुलिस सप्ताह: पुलिस अधीक्षक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इलाहाबाद २२फरवरी २६ * हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है।