February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर21मई2023*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत

कानपुर21मई2023*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत

कानपुर21मई2023*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत

*शिवराजपुर सीएचसी में परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया था प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया*

बिल्हौर (शिवराजपुर) क्षेत्र के उधव नेवादा गांव में सामने बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाईक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
उत्तरीपुरा क्षेत्र के चैतपुरवा गांव निवासी दिनेश पुत्र रामकुमार (22) वर्ष कानपुर से होकर बाईक से अपने घर जा रहा था तभी शिवराजपुर क्षेत्र के ढूकापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिनेश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी लेकर पहुंची थी। मृतक युवक के परिजनों ने शिवराजपुर सीएचसी में जमकर हंगामा कटते हुए शव उठाने से मना कर दिया था प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की अज्ञात वाहन ने बाईक में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके कर मौत हो गई थी।परिजनों के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Taza Khabar