कानपुर21जून2023*NASA ने दिखाया कैसे लगातार बढ़ रहा है समुद्री जलस्तर, कब डूब जाएगी दुनिया?
कानपुर नगर से रेशमा बेगम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
पिछले 30 साल में समुद्री जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर यानी 3.5 इंच बढ़ गया है. NASA ने इसका एक एनिमेशन वीडियो बनाया है. यह वीडियो देखने में बेहद सामान्य है लेकिन इंसानियत के लिए बड़े खतरे की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं कि हमारी जमीन कितने सालों में डूब जाएगी…
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक एनिमेशन वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पिछले 30 सालों में समुद्री जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया. यानी करीब 3.5 इंच. यह एक खतरनाक स्थिति है. अगर इसी तरह से समुद्री जलस्तर बढ़ता रहा तो हमारी दुनिया के कई देश, द्वीप और तटीय इलाके डूब जाएंगे.
नासा साइंटिफिक विजुलाइजेशन स्टूडियो के डेटा विजुलाइजर एंड्र्यू जे. क्रिस्टेनसेन ने यह एनिमेशन वीडियो नासा के डेटा के आधार पर बनाया है. उन्होंने कई सैटेलाइट्स के डेटा का एनालिसिस किया है. ये डेटा 1993 से लेकर 2022 तक के हैं. यह कोई साधारण वीडियो एनिमेशन नहीं है. इसमें वर्षों के डेटा का विश्लेषण किया गया है.
30 साल में 10 सेंटीमीटर समुद्री जलस्तर बढ़ना ज्यादा नहीं लगता. लेकिन यह स्थिति ठीक नहीं है. लगातार बदल रहे जलवायु और बढ़ते तापमान का असर ग्लेशियरों पर पड़ता है. उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर पड़ता है. जिससे वहां की बर्फ पिघलती है. पहाड़ों की ग्लेशियर पिघलकर नदियों के जरिए समुद्र का जलस्तर बढ़ा रही हैं.

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*