कानपुर21अगस्त24*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पनकी सर्किल में स्थित आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया*
आज दिनाँक 21.08.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा दिनाँक 23 अगस्त से 2 फेज में (प्रथम फेज 23,24,25 अगस्त में व दूसरा फेज 30,31 अगस्त को) सम्पन्न होने वाली आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराये जाने के क्रम मे *सर्किल पनकी* के परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों, परीक्षा कक्ष आदि की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए समस्याओं की जानकारी कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो, शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*