February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर20मार्च*कोचिंग सेंटर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजनहुआ

कानपुर20मार्च*कोचिंग सेंटर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजनहुआ

कानपुर20मार्च*कोचिंग सेंटर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजनहुआ

राजपुर,निजामी कोचिंग सेंटर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन में मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सिंह यादव विशिष्ट अतिथि दिनेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष गुड्डू फौजी का स्वागत संस्था के डायरेक्टर मोहम्मद आरिफ ने किया और छात्रों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया |
जनपद के कस्बा डेरापुर में निम्न और मध्यम वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था निजामी कोचिंग सेंटर में हर समय रहती है जिससे वह पढ़ लिख कर के जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके | वार्षिक उत्सव में परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक एवं संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने छात्रों से कहा कि आप लोग शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और सर्वाधिक आप इंग्लिश भाषा को अवश्य मजबूत करें प्रधान संघ के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने गुरु को प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा प्राप्त शिक्षा एवं संस्कार को जीवन में उतारने के लिए प्रेरणा दी एमएनपी ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ ने कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे हाईस्कूल व इंटर के छात्रों को निशुल्क कैरियर काउंसलिंग के लिए समय देने एवं प्रशिक्षकों के द्वारा काउंसलिंग के माध्यम मंजिल प्राप्त कराने की बात कही क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय पाल, हाजी मोहम्मद अनवर कस्बे के नगर अध्यक्ष गुड्डू फौजी ने निम्न वर्गों के लिए निशुल्क कोचिंग व अन्य संसाधन मुहैया कराने का वादा किया अतिथियों के द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन निजामी कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर आरिफ अली ने किया व अतिथियों का आभार व्यक्त किया |